लाइव न्यूज़ :

दर्दनाक मंजर! बांग्लादेश में मालवाहक जहाज से टकराई नौका, सामने आया हादसे का हैरान करने वाला वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 21, 2022 12:02 IST

बांग्लादेश में रविवार को एक मालवाहक जहाज से छोटी नौका की टक्कर हो गई। इसमें कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई और कई लापता हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Open in App

ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका के बाहरी इलाके में शीतलक्ष्य नदी में रविवार को एक नौका के मालवाहक जहाज से टकरा जाने के कारण कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। वहीं, करीब 100 से ज्यादा लोगों के लापता होने की भी खबर है। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि रविवार दोपहर सैयदपुर अल अमीन नगर इलाके में एम.वी. अफसर उद्दीन नामक नौका की एम. वी. रूपोशी-9 नामक जहाज से टक्कर हो गयी। 

इस हादसे के बाद नौका डूब गई। दुर्घटना के बाद बांग्लादेश अंतर्देशीय जल परिवहन प्राधिकरण ने नदी पुलिस, नौसेना और तटरक्षक बल के साथ मिलकर इलाके में बचाव अभियान शुरू किया। एक निजी टीवी चैनल ने दमकल सेवा के एक अधिकारी के हवाले से कहा, 'अब तक छह शव निकाले जा चुके हैं, जिनमें से तीन महिलाएं हैं। लापता लोगों के लिए बचाव अभियान जारी है।' 

एक अन्य अधिकारी ने कहा कि कई अन्य यात्रियों के डूबने की आशंका है और उनमें से कुछ नौका के अंदर फंसे हुए हो सकते हैं। हादसा रविवार का है पर इसका एक वीडियो अब सामने आया है। इसे किसी और नौका से शूट किया गया है। इस वीडियो में दिखता है कि कैसे एक के बाद एक कई लोग नौका से जान बचाने के लिए पानी में कूद रहे हैं।

हादसे का ये वीडियो कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया गया है और वायरल हो रहा है। रेडिट (Reddit) पर भी इसे 25 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। जिस मालवाहक जहाज से नौका की टक्कर हुई, वह आगे जाकर रूक गया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और नौका पूरी तरह डूब चुकी थी।

समाचार एजेंसी एएफपी ने पुलिस निरीक्षक असलम मिया के हवाले से बताया कि माना जा रहा है कि नौका में 60 से अधिक यात्री सवार थे और उनमें से 22 सुरक्षित तैरकर बाहर निकल आए थे।

टॅग्स :बांग्लादेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतबांग्लादेश ने IPL पर अपना रुख बदला, देश अब करेगा मैचों का प्रसारण, मंत्री ने पुष्टि की

विश्व40 की जगह और 50 को बैठाया?, 6 घंटे बाद डूबी बस को पद्मा नदी से बाहर निकाला, अब तक 23 शव बरामद, लोग लापता, वीडियो

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

विश्वहत्यारों के समर्थक ने क्यों दी श्रद्धांंजलि?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल