लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश चुनावः 297 सीट में से 209 सीट बीएनपी खाते में, जमात-ए-इस्लामी को 68 सीट, 4 दिन में शपथ लेंगे कैबिनेट मंत्री?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 15, 2026 04:42 IST

Bangladesh Elections: कैबिनेट सचिव शेख अब्दुर राशिद ने शपथ ग्रहण समारोह की कोई विशिष्ट तिथि बताए बिना कहा, ‘‘संविधान के अनुसार, राष्ट्रपति बंगभवन (राष्ट्रपति भवन) में शपथ दिलाएंगे।’’

Open in App
ठळक मुद्देनिर्वाचन आयोग (ईसी) के अनुसार, बीएनपी ने 297 में से 209 सीट जीतीं।दक्षिणपंथी जमात-ए-इस्लामी को 68 सीट पर जीत मिलीं। अवामी लीग के चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

ढाका:बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन द्वारा अगले चार दिनों के भीतर बीएनपी अध्यक्ष तारिक रहमान के नये मंत्रिमंडल को शपथ दिलाये जाने की संभावना है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। रहमान की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने बृहस्पतिवार को हुए ऐतिहासिक संसदीय चुनावों में दो-तिहाई से अधिक बहुमत के साथ शानदार जीत हासिल की। बीएनपी नेता अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस की जगह प्रधानमंत्री बनने वाले हैं। निर्वाचन आयोग (ईसी) के अनुसार, बीएनपी ने 297 में से 209 सीट जीतीं।

जबकि दक्षिणपंथी जमात-ए-इस्लामी को 68 सीट पर जीत मिलीं। शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। कैबिनेट सचिव शेख अब्दुर राशिद ने शपथ ग्रहण समारोह की कोई विशिष्ट तिथि बताए बिना कहा, ‘‘संविधान के अनुसार, राष्ट्रपति बंगभवन (राष्ट्रपति भवन) में शपथ दिलाएंगे।’’

बीएनपी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह 16 या 17 फरवरी को होने की उम्मीद है। संविधान के अनुसार मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह के बाद नये संसद सदस्यों का शपथ ग्रहण होना अनिवार्य है, जबकि रहमान के एक प्रमुख सहयोगी ने कहा कि मौजूदा कानूनी परिदृश्य ने इस मुद्दे को थोड़ा जटिल बना दिया है।

उन्होंने कहा, “पिछली संसद की अध्यक्ष को सांसदों को पद की शपथ दिलानी थी, लेकिन उन्होंने इस्तीफा दे दिया है और एक अज्ञात स्थान पर रह रही हैं। उपाध्यक्ष जेल में हैं।” उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में, राष्ट्रपति सांसदों को शपथ दिलाने के कार्यक्रम का संचालन करने के लिए किसी व्यक्ति को चुन सकते हैं क्योंकि ‘‘संविधान में ऐसी स्थिति के लिए प्रावधान रखा गया है’’।

इस बीच, कैबिनेट सचिव ने कहा कि संविधान के अनुसार, निर्वाचित सांसदों को राजपत्र अधिसूचना जारी होने के तीन दिन के भीतर शपथ लेनी होगी और उसके बाद बहुमत वाली पार्टी अपने संसदीय नेता का चुनाव करेगी। राजपत्र अधिसूचना शनिवार सुबह जारी की गई थी। मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण की संभावित तिथि के बारे में पूछे जाने पर राशिद ने कहा कि अभी तक कोई तिथि तय नहीं की गई है।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर हमें निर्देश या संकेत मिलता है कि यह किसी निश्चित तिथि और समय पर आयोजित किया जाएगा, तो हम उसी के अनुसार काम करेंगे। भले ही यह कल हो, हमें कल की तैयारी करनी होगी। सूचना मिलते ही हम आपको तिथि बता पाएंगे।’’कानून मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि क्योंकि राजपत्र अधिसूचना शनिवार को जारी की गई थी, इसलिए शपथ ग्रहण के लिए तीन दिन की अवधि 15 फरवरी से 17 फरवरी तक मानी जा सकती है।

टॅग्स :बांग्लादेशतारिक रहमानशेख हसीना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतबांग्लादेश ने IPL पर अपना रुख बदला, देश अब करेगा मैचों का प्रसारण, मंत्री ने पुष्टि की

विश्व40 की जगह और 50 को बैठाया?, 6 घंटे बाद डूबी बस को पद्मा नदी से बाहर निकाला, अब तक 23 शव बरामद, लोग लापता, वीडियो

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

विश्वहत्यारों के समर्थक ने क्यों दी श्रद्धांंजलि?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!