लाइव न्यूज़ :

सवारी गाड़ी के पांच डिब्बा बेपटरी, 5 लोगों की मौत, 67 घायल

By भाषा | Updated: June 24, 2019 12:48 IST

ढाका ट्रिब्यून में सोमवार को प्रकाशित खबर के मुताबिक हादसा रविवार रात हुआ जब सिलहट से ढाका जा रही उपबन एक्सप्रेस मौलवीबाजार के कुलौरा उपजिले में ब्रहमाचल में एक पुलिया के टूट जाने के कारण पटरी से उतर गई।

Open in App
ठळक मुद्देरेलवे अधिकारियों का हवाला देते हुए कहा, ‘‘दो डिब्बे नहर में गिर गए जबकि एक डिब्बा पलट गया।खबर में कहा गया कि इस दुर्घटना के बाद सिलहट का देश के बाकी हिस्से से रेल संपर्क टूट गया है।

उत्तरपूर्वी बांग्लादेश में एक सवारी गाड़ी के पांच डिब्बों के पटरी से उतरने से कम से कम पांच लोगों के मारे जाने और 67 लोगों के घायल होने की खबर है।

ढाका ट्रिब्यून में सोमवार को प्रकाशित खबर के मुताबिक हादसा रविवार रात हुआ जब सिलहट से ढाका जा रही उपबन एक्सप्रेस मौलवीबाजार के कुलौरा उपजिले में ब्रहमाचल में एक पुलिया के टूट जाने के कारण पटरी से उतर गई।

अखबार ने पुलिस और रेलवे अधिकारियों का हवाला देते हुए कहा, ‘‘दो डिब्बे नहर में गिर गए जबकि एक डिब्बा पलट गया। इस दौरान अन्य डिब्बे भी एक तरफ झुक गए।’’ खबर में कहा गया कि इस दुर्घटना के बाद सिलहट का देश के बाकी हिस्से से रेल संपर्क टूट गया है।

खबर में अधिकारियों के हवाले से कहा गया, ‘‘मारे गए लोगों में दो महिलाएं हैं और तीन पुरुष।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हादसे में 67 अन्य यात्री घायल हुए हैं। इनमें से 20 की हालत गंभीर है जिनका सिलहट के एमएजी उस्मानी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।’’ दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दुर्घटनास्थल पर राहत दल की 11 इकाइयां और पुलिस बल तैनात हैं। 

टॅग्स :बांग्लादेशरेल हादसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतबांग्लादेश ने IPL पर अपना रुख बदला, देश अब करेगा मैचों का प्रसारण, मंत्री ने पुष्टि की

विश्व40 की जगह और 50 को बैठाया?, 6 घंटे बाद डूबी बस को पद्मा नदी से बाहर निकाला, अब तक 23 शव बरामद, लोग लापता, वीडियो

भारतशहडोल-नागपुर एक्सप्रेस पटरी से उतरी, बाल-बाल बचे रेलयात्री, टला बड़ा हादसा

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला