लाइव न्यूज़ :

भारत में बने एरोमाथेरेपी स्प्रे में बैक्टीरिया पाया गया,अमेरिका में चार लोग बीमार पड़ गये : सीडीसी

By भाषा | Updated: October 23, 2021 23:00 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, 23 अक्टूबर भारत में बने एरोमाथेरेपी के स्प्रे में बैक्टीरिया पाया गया है जिसके कारण अमेरिका में चार लोग इस वर्ष की शुरुआत में बीमार पड़ गए। उनमें से दो की मौत हो गई। यह जानकारी अमेरिका के लोक स्वास्थ्य एजेंसी ने दी है।

यूएस सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) ने कहा कि प्रयोगशाला की जांच में एरोमाथेरेपी स्प्रे ‘बेटर होम्स एंड गार्डेंस लैवेंडर एंड कैमोमाइल एसेंसिअल ऑयल इन्फ्यूस्ड एरोमाथेरेपी रूम स्प्रे विद जेमस्टोन्स’ में बुर्खोल्देरिया स्यूडोमालेई बैक्टीरिया पाया गया।

सीडीसी ने कहा कि यह उसी तरह का बैक्टीरिया है जिससे इस वर्ष की शुरुआत में अमेरिका में चार व्यक्ति बीमार हो गए थे। सीडीसी ने कहा कि स्प्रे छह अक्टूबर को जॉर्जिया निवासी एक व्यक्ति के घर में पाया गया जो जुलाई में बीमार पड़ा था।

एजेंसी ने कहा, ‘‘सीडीसी इस बात की लगातार जांच कर रही है कि क्या वह वहीं बैक्टीरिया है जो चार मरीजों में पाए गए थे। ये चारों मरीज जॉर्जिया, कंसास, टेक्सास और मिनेसोटा के हैं। चार में से दो रोगियों की मौत हो गई।’’

सीडीसी ने कहा कि मई में जब से एजेंसी को नमूने मिले हैं तब से वह रोगियों के रक्त नमूने की जांच के साथ ही चारों रोगियों के घर के आसपास की जमीन, जल और उपभोक्ता उत्पादों की जांच कर रही है। स्प्रे का एक नमूना इस हफ्ते पॉजिटिव पाया गया।

दूषित स्प्रे को वॉलमार्ट के करीब 55 स्टोर और उसकी वेबसाइट पर फरवरी और 21 अक्टूबर 2021 के बीच बेचा गया। इसके बाद कंपनी ने स्प्रे के शेष बोतल और इससे जुड़े उत्पादों को स्टोर के साथ अपनी वेबसाइट से भी हटा लिया।

उपभोक्ता उत्पाद सुरक्षा आयोग और वॉलमार्ट ने लैवेंडर और कैमोमाइल रूम स्प्रे और इसी तरह के पांच अन्य उत्पादों को वापस लेने की अपील जारी की। जांच जारी है कि क्या इससे जुड़ा इत्र एवं ब्रांड से भी खतरा है अथवा नहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला