लाइव न्यूज़ :

WATCH: 42 की मौत और 25 बचे?, कजाखस्तान में अजरबैजान एयरलाइंस दुर्घटनाग्रस्त, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 25, 2024 14:19 IST

Azerbaijan Airlines Crash: अजरबैजान एयरलाइन्स का एक विमान कजाखस्तानी शहर अकताऊ में दुर्घटनाग्रस्त हो गया और कजाखस्तान के आपात मंत्रालय ने इसमें 42 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई है।

Open in App
ठळक मुद्देविमान में चालक दल के पांच सदस्यों सहित 67 लोग सवार थे।22 जीवित बचे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एम्ब्रेयर 190 विमान को अक्टौ हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी।

Azerbaijan Airlines Crash: अजरबैजान की एक विमानन कंपनी का विमान कजाखस्तान के अकताऊ शहर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ‘द एंब्रेयर 190’ कंपनी के विमान को आपात स्थिति में उतरना पड़ा। समाचार एजेंसी एएफपी ने बताया कि बुधवार को अज़रबैजान एयरलाइंस दुर्घटना में कम से कम 25 लोग बच गए हैं। एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक विमान दुर्घटना में 42 लोगों के मरने की आशंका है। मीडिया आउटलेट्स के हवाले से भी कहा कि विमान में 67 यात्री और पांच चालक दल सवार थे। कज़ाख अधिकारियों ने घोषणा की कि एम्ब्रेयर यात्री विमान अकताऊ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

विमान दुर्घटना के कई वीडियो में दिखाया गया है कि अज़रबैजान एयरलाइंस द्वारा संचालित उड़ान जमीन से टकराते ही आग की लपटों में घिर गई और फिर गहरा काला धुआं उठने लगा। अग्निशमन सेवाओं ने आग पर काबू पा लिया है और जीवित बचे लोगों का इलाज नजदीकी अस्पताल में किया जा रहा है।

 

अज़रबैजान एयरलाइंस ने कहा कि एम्ब्रेयर 190 विमान, उड़ान संख्या J2-8243 के साथ, बाकू से रूस की चेचन्या की राजधानी ग्रोज़्नी के लिए उड़ान भर रहा था, लेकिन कज़ाख शहर से लगभग 3 किमी (1.8 मील) दूर आपातकालीन लैंडिंग करने के लिए मजबूर किया गया था। 22 जीवित बचे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 25 लोग दुर्घटना में बच गए हैं।

अजरबैजान एयरलाइन्स ने बुधवार को कहा कि द एंब्रेयर 190 विमान को आपात स्थिति में अकताऊ हवाईअड्डे पर उतरना पड़ा। कजाखस्तान के अधिकारियों ने कहा कि घटना स्थल पर 50 से अधिक बचावकर्मी हैं और उन्होंने वहां लगी आग को बुझा लिया है। विमान में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो सकी है। 

टॅग्स :KazakhstanPlane Crash
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

विश्वColombia Plane Crash: कोलंबिया में 125 लोगों को ले जा रहा सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, अब तक 48 लोगों को जिंदा बचाया?, वीडियो

विश्वकतरः फारस की खाड़ी में हेलीकॉप्टर दुर्घटना, 6 लोगों की मौत, एक व्यक्ति अब भी लापता, वीडियो

विश्वUS-Iran War: इराक में अमेरिकी फ्यूल प्लेन दुर्घटनाग्रस्त, क्रैश में विमान KC-135 तबाह; रेस्क्यू जारी

भारतSukhoi-30 Crash: असम में वायुसेना के फाइटर जेट क्रैश में नागपुर के पायलट की मौत, इलाके में पसरा मातम

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल