लाइव न्यूज़ :

प्रत्यर्पण के खिलाफ नीरव मोदी की अपील पर अदालत में सुनवाई का इंतजार

By भाषा | Updated: May 9, 2021 19:14 IST

Open in App

लंदन, नौ मई भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी ने लंदन के उच्च न्यायालय में प्रत्यर्पण आदेश के खिलाफ अपील के लिए अर्जी दाखिल की है। ब्रिटेन की गृह मंत्री प्रीति पटेल ने पिछले महीने नीरव के भारत प्रत्यर्पण का आदेश दिया था।

क्राउन अभियोजन सेवा (सीपीएस) ने पुष्टि की है कि एक अपील दाखिल की गयी है लेकिन उच्च न्यायालय के किस न्यायाधीश के सामने इस पर सुनवाई होगी, यह तय नहीं हुआ है।

लंदन में अदालत के प्रशासनिक खंड ने इस सप्ताह बताया था, ‘‘मामले पर विचार के लिए दस्तावेज को न्यायाधीश के पास नहीं भेजा गया है।’’

सबसे पहले उच्च न्यायालय के न्यायाधीश अपील के लिए दाखिल दस्तावेजों के आधार पर फैसला करेंगे और फिर तय करेंगे कि गृह मंत्री या वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेटी अदालत के फैसले के खिलाफ अपील करने का क्या कोई आधार है। मजिस्ट्रेटी अदालत ने पंजाब बैंक से दो अरब डॉलर डॉलर की धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमे का सामना करने के लिए नीरव मोदी को भारत भेजे जाने का फैसला दिया था।

बचाव पक्ष की टीम अपने मामले में मौखिक सुनवाई का अनुरोध कर सकती है। इससे जुड़ी कानूनी प्रक्रिया के लिए कोई समय निर्धारित नहीं है और इसमें महीनों लग सकते हैं।

सीपीएस के प्रवक्ता ने कहा था, ‘‘हम प्रतीक्षा कर रहे हैं कि क्या वे अपील की मंजूरी के लिए अर्जी देंगे। अगर उन्हें अपील दाखिल करने की अनुमति दी गयी तो हम भारत सरकार की ओर से अपील की सुनवाई के खिलाफ अर्जी देंगे।’’

नीरव मोदी 19 मार्च 2019 को अपनी गिरफ्तारी के बाद से दक्षिण-पश्चिम लंदन में वंड्सवर्थ जेल में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब