लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए

By भाषा | Updated: December 9, 2021 08:32 IST

Open in App

वेलिंगटन (ऑस्ट्रेलिया), नौ दिसंबर (एपी) ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री बरनबी जॉयस ने बृहस्पतिवार को बताया कि वह अमेरिका में वाशिंगटन की यात्रा के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए।

जॉयस का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है। उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर पोस्ट कर बताया कि उन्हें संक्रमण के हल्के लक्षण महसूस हो रहे थे इसलिए उन्होंने जांच कराने का फैसला किया।

उन्होंने कहा कि उनके प्रतिनिधिमंडल में मौजूद शेष सदस्यों में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि जॉयस वायरस के किस स्वरूप से संक्रमित हुए हैं। अमेरिका आने से पहले वह लंदन की यात्रा पर गए थे। सोशल मीडिया को विनियमित करने के मकसद से अपनी सरकार की योजनाओं पर चर्चा करने के लिए 10 दिवसीय यात्रा के तहत उन्होंने लंदन में शीर्ष अधिकारियों के साथ मुलाकात की थी।

उन्होंने ‘एबीसी रेडियो न्यू इंग्लैंड’ को बताया कि वह 10 दिन के लिए एक कमरे में बंद होने जा रहे हैं, जिससे वह काफी निराश हैं। उन्होंने रेडियो स्टेशन को बताया कि यात्रा करना और अपने समकक्षों से मिलना उनके काम का हिस्सा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला