लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलिया काबुल से अपने नगारिकों को निकालने के लिए विमान भेजेगा

By भाषा | Updated: August 16, 2021 15:58 IST

Open in App

कैनबरा, 16 अगस्त (एपी) अफगानिस्तान में फंसे 130 से अधिक अपने नागरिकों और उनके परिवारों को निकालने के लिए ऑस्ट्रेलिया तीन परिवहन व हवा से हवा में ही ईंधन भरने वाले जेट विमान भेज रहा है। विमानों के साथ ही 250 सैनिक भी भेजे जा रहे हैं। यह जानकारी अधिकारियों ने सोमवार को दी।

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने एक बयान में कहा कि ऑस्ट्रेलिया अज्ञात संख्या में शरणार्थियों को निकालने के लिए भी काम कर रहा है। उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलिया ने यह घोषणा ऐसे समय की है जब अमेरिका और अन्य देश काबुल से अपने राजनयिकों और अफगान कर्मचारियों व उनके परिवारों को निकालने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। तालिबान ने रविवार को पश्चिमी देश समर्थित सरकार को सत्ता से हटा दिया था।

ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि एयरबस ए-330 विमान जिसमें हवा में ही ईंधन भरने के लिए बदलाव किया गया है, इस सप्ताह अफगानिस्तान में अमेरिकी नीत अभियान में सहयोग करेगा। बयान में कहा गया कि दो सी-17ए ग्लोबमास्टर भारी परिवहन विमानों को भी पश्चिम एशिया भेजा जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया ने मई में ही काबुल स्थित अपने दूतावास को बंद कर दिया था और जून में अपने सैनिकों को अफगानिस्तान से वापस बुला लिया था। वर्ष 2001 से अब तक ऑस्ट्रेलियाई सेना के 39 हजार से अधिक सैनिकों ने अफगानिस्तान में अपनी सेवाएं दी हैं और 41 सैनिकों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्व अधिक खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो