लाइव न्यूज़ :

शेख हसीना के काफिले पर हमलाः पांच पूर्व पुलिस कर्मियों को मृत्युदंड, 24 लोग मारे गए थे, बाल-बाल बची थीं पीएम

By भाषा | Updated: January 20, 2020 20:41 IST

ढाका ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक दक्षिणपूर्वी बांग्लादेश के चटगांव शहर की एक अदालत ने बचाव पक्ष की जिरह पूरी होने के बाद सोमवार को फैसला सुनाया। मौजूदा प्रधानमंत्री शेख हसीना के काफिले पर हमले के सिलसिले में अदालत ने 53 गवाहों का बयान दर्ज किया।

Open in App
ठळक मुद्देफैसला सुनाते हुए कहा, “इन्हें मृत्यु तक फांसी के फंदे पर लटकाया जाएगा।”इस मामले में पांचवां दोषी पूर्व पुलिस निरीक्षक फरार है।

बांग्लादेश की एक अदालत ने 1998 में विपक्ष की तत्कालीन नेता शेख हसीना के काफिले पर गोली चलाने वाले पांच पूर्व पुलिस कर्मियों को सोमवार को मृत्युदंड की सजा सुनाई।

सरकार विरोधी रैली के दौरान की गई इस गोलीबारी में हसीना के 24 समर्थक मारे गए थे। ढाका ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक दक्षिणपूर्वी बांग्लादेश के चटगांव शहर की एक अदालत ने बचाव पक्ष की जिरह पूरी होने के बाद सोमवार को फैसला सुनाया। मौजूदा प्रधानमंत्री शेख हसीना के काफिले पर हमले के सिलसिले में अदालत ने 53 गवाहों का बयान दर्ज किया।

चटगांव जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोहम्मद इस्माइल हुसैन ने भीड़ भरी अदालत में पांच में से चार आरोपियों की मौजूदगी में फैसला सुनाते हुए कहा, “इन्हें मृत्यु तक फांसी के फंदे पर लटकाया जाएगा।” इस मामले में पांचवां दोषी पूर्व पुलिस निरीक्षक फरार है।

पुलिस ने आवामी लीग की अध्यक्ष हसीना के काफिले के आगे चल रही भीड़ पर गोलियां बरसा दी थीं। यह घटना तब हुई जब वह तत्कालीन सैन्य तानाशाह एचएम इरशाद की सरकार के खिलाफ एक रैली को संबोधित करने जा रही थीं। इस हमले में हसीना बाल-बाल बच गई थीं लेकिन उनके 24 समर्थक मारे गए थे। 

टॅग्स :बांग्लादेशशेख हसीनाकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतबांग्लादेश ने IPL पर अपना रुख बदला, देश अब करेगा मैचों का प्रसारण, मंत्री ने पुष्टि की

विश्व40 की जगह और 50 को बैठाया?, 6 घंटे बाद डूबी बस को पद्मा नदी से बाहर निकाला, अब तक 23 शव बरामद, लोग लापता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

ज़रा हटके12 साल की उम्र में किताब-कलम नहीं, कलाई पर शादी का धागा बांध बचपन की हंसी को घूंघट की ओट में छिपा दिया?, बाल-विवाह की बेड़ियां तोड़, अनगिनत लड़कियों के लिए उम्मीद की राह?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल