लाइव न्यूज़ :

एशियाई-अमेरिकी पर हमला अमेरिकी भावना के खिलाफ : बाइडन

By भाषा | Updated: March 12, 2021 13:36 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 12 मार्च अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि देश में वैश्विक महामारी के दौरान एशियाई-अमेरिकी पर नफरत की भावना से किए गए ‘‘क्रूर’’ हमले अमेरिकी भावना के खिलाफ है।

बाइडन ने अपने पहले ‘प्राइम-टाइम’ संबोधन में एशियाई-अमेरिकी पर ‘क्रूर’ हमलों की निंदा करते हुए कहा कि इस समुदाय के लोगों को प्रताड़ित किया गया, उन पर आरोप लगाए गए और उन्हें बलि का बकरा बनाया गया।

बाइडन ने इस साल 20 जनवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभाला है।

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ मास्क, जो कई बार जिंदगियां बचाने का सबसे आसान तरीका होता है, उसने हमें विभाजित कर दिया। विभिन्न राज्य एक साथ काम करने की बजाय एक दूसरे के खिलाफ खड़े हो गए, एशियाई-अमेरिकियों पर नस्ली नफरत से भरे क्रूर हमले किए गए, उन्हें प्रताड़ित किया गया, उन पर आरोप लगाए गए और उन्हें बलि का बकरा बनाया गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ इस समय, उनमें से हमारे कई साथी अमेरिकी वैश्विक महामरी से लोगों की जिंदगी बचाने की कोशिश में अग्रिम मोर्चे पर तैनात हैं, लेकिन फिर वे डर में जीने को मजबूर हैं और अमेरिका में सड़कों पर चलने से भी डरते हैं। यह गलत है, यह अमेरिकी भावना के खिलाफ है और यह रुकना चाहिए।’’

एशियाई-अमेरिकियों के खिलाफ नस्ली नफरत से भरे हमलों पर बाइडन के बयान का भारतीय-अमेरिकी सांसद रो खन्ना ने स्वागत किया है।

खन्ना ने ट्वीट किया, ‘‘ एशियाई-अमेरिकियों को बलि का बकरा बनाने के खिलाफ स्पष्ट रूप से और दृढ़तापूर्वक बोलने के लिए राष्ट्रपति बाइडन आपका शुक्रिया।’’

‘नेशलन पब्लिक रेडियो’ (एनपीआर) की रिपोर्ट के अनुसार गैर-लाभकारी सामाजिक संगठन ‘स्टॉप एएपीआई हेट’ को 19 मार्च से 31 दिसम्बर 2020 के बीच एशियाई लोगों के खिलाफ नस्ली नफरत से भरे हमलों की 2800 से अधिक शिकायतें मिली, जिनमें शारीरिक उत्पीड़न और अभद्र शब्द कहना शामिल है।

‘स्टॉप एएपीआई हेट’ का लक्ष्य कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान एशियाई लोगों के खिलाफ भेदभावपूर्ण कृत्यों से निपटना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?