लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में राष्ट्रपति भवन के पास कम से कम तीन रॉकेट दागे गए

By भाषा | Updated: July 20, 2021 13:41 IST

Open in App

काबुल, 20 जुलाई (एपी) अफगानिस्तान में मंगलवार को राष्ट्रपति अशरफ गनी के ईद-उल-अजहा के मौके पर भाषण देने से कुछ समय पहले राष्ट्रपति भवन के पास कम से कम तीन रॉकेट दागे गए।

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता मिरवाइज स्तानिकजई ने बताया कि रॉकेट हमलों में कोई हताहत नहीं हुआ। रॉकेट कड़ी सुरक्षा वाले राष्ट्रपति भवन के बाहर गिरे।

अभी हमले की किसी ने कोई जिम्मेदारी नहीं ली है। ऐसा प्रतीत होता है कि हमले का मकसद नुकसान पहुंचाने से अधिक तनाव उत्पन्न करना था।

राष्ट्रपति भवन एक तथाकथित ‘ग्रीन ज़ोन’ के बीच में स्थित है जो विशाल सीमेंट की दीवारों तथा कांटेदार तारों से घिरा है और उसके पास की सड़कें भी काफी समय से बंद हैं।

ये हमले ऐसे समय में हुए हैं, जब अमेरिका और नाटो बल के सैनिकों की अफगानिस्तान से पूर्ण वापसी अंतिम चरण में है और युद्धग्रस्त देश में एकबार फिर अराजकता तथा हिंसा बढ़ रही है।

वहीं, अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने ईद-उल-अजहा पर सुबह की नमाज के बाद राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ यह ईद अफगान सेना के बलिदान और साहस का सम्मान के नाम है, खासकर पिछले तीन महीनों में जो उन्होंने योगदान दिया।’’

गनी ने कहा, ‘‘ तालिबान का शांति का कोई ईरादा या इच्छा नहीं है। जबकि हमने यह साबित किया है कि हम शांति के लिए बलिदान देने को तैयार हैं।’’

गनी ने पिछले साल शांति वार्ता शुरू करने के लिए पांच हजार तालिबान कैदियों को रिहा करने के अपनी सरकार के फैसले को एक ‘‘बड़ी गलती’’ करार दिया और कहा कि इसने केवल विद्रोहियों को ही मजबूत किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमने पांच हजार कैदियों को शांति वार्ता शुरू करने के लिए रिहा कर दिया, लेकिन आज तक तालिबान ने शांति वार्ता में कोई गंभीर या सार्थक दिलचस्पी नहीं दिखाई है।’’

सरकार में दूसरे सबसे बड़े अधिकारी अब्दुल्ला अब्दुल्ला मंगलवार को हुए हमले के समय राष्ट्रपति भवन के अंदर मौजूद थे। कतर में तालिबान से शांति वार्ता कर वह सोमवार को ही लौटे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक