लाइव न्यूज़ :

केप वर्दे के पास नाव पलटने से 60 से अधिक लोगों के मरने की आशंका, कई लापता-तलाशी अभियान जारी

By आजाद खान | Updated: August 17, 2023 09:39 IST

अल जजीरा ने इन्फोर्प्रेस समाचार एजेंसी का हवाला देते हुए केप वर्डीन स्वास्थ्य मंत्री फिलोमेना गोंकाल्वेस के हवाले से कहा, "हमें अपनी बाहें खोलनी चाहिए और जीवित लोगों का स्वागत करना चाहिए और मृतकों को सम्मान के साथ दफनाना चाहिए।"

Open in App
ठळक मुद्देकेप वर्दे के पास नाव पलटने से 60 से अधिक लोगों के मरने की संभावना जताई जा रही है। दावा है कि इस नाव पर 100 से अधिक शरणार्थी और प्रवासी सवार थे। बजाया जा रहा है कि ये लोग यूरोपीय संघ में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे।

परैया: अल जजीरा ने इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर माइग्रेशन (आईओएम) के अधिकारियों के हवाले से बताया कि केप वर्डे के पास एक नाव पलट गई है जिसमें 60 से अधिक लोगों के मरने की आशंका है और 38 लोगों को बचा लिया गया है। आईओएम ने बुधवार को कहा है कि "ऐसा माना जाता है कि जुलाई में सेनेगल से रवाना हुई एक प्रवासी नाव केप वर्डे के पास पलट जाने से 60 से अधिक लोगों की मौत हो गई है।"

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पश्चिम अफ्रीकी तट से लगभग 620 किमी (385 मील) दूर एक द्वीप राष्ट्र केप वर्डे में मछली पकड़ने वाली नाव एक महीने पहले सेनेगल से रवाना हुई थी। उधर अल जजीरा ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि सेनेगल के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार देर रात कहा कि गिनी-बिसाऊ के नागरिक सहित 38 लोगों को नाव से बचाया गया है।

क्या है पूरा मामला

रिपोर्ट के अनुसार, केप वर्डे के पास प्रवासियों को ले जा रही एक नाव पलट गई जिसमें 60 से अधिक लोगों के मरने की बात सामने आ रही है और इसमें 38 लोगों को बचाया गया है। बताया जा रहा है कि नाव एक महीने पहले सेनेगल से रवाना हुई थी। मामले में बोलते हुए तट रक्षक ने कहा है कि जीवित बचे लोगों और मृतकों की कुल संख्या 48 थी। वहीं स्थानीय मुर्दाघर ने कहा कि उसे सात शव मिले हैं।

नाव को एक स्पेनिश मछली पकड़ने वाले जहाज द्वारा खोजा गया और केप वर्डे अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। केप वर्डे उस मार्ग पर है जिस पर कई शरणार्थी यूरोपीय संघ में प्रवेश करने की कोशिश करते है। खतरनाक यात्रा अक्सर तस्करों द्वारा आयोजित छोटी नावों में की जाती है। यह घटना बेहतर जीवन की तलाश में प्रवासियों द्वारा सामना किए जाने वाले जोखिमों को उजागर करती है।

100 से अधिक शरणार्थी और प्रवासी थे नाव पर सवार

अल जजीरा ने इन्फोर्प्रेस समाचार एजेंसी का हवाला देते हुए केप वर्डीन स्वास्थ्य मंत्री फिलोमेना गोंकाल्वेस के हवाले से कहा है कि "हमें अपनी बाहें खोलनी चाहिए और जीवित लोगों का स्वागत करना चाहिए और मृतकों को सम्मान के साथ दफनाना चाहिए।"

उधर स्पैनिश प्रवास वकालत समूह वॉकिंग बॉर्डर्स ने बताया कि यह एक बड़ी मछली पकड़ने वाली नाव थी जिसे पिरोग कहा जाता है जो 100 से अधिक शरणार्थियों और प्रवासियों के साथ 10 जुलाई को सेनेगल से रवाना हुई थी। 

टॅग्स :Shipping and WaterwaysEuropean Union
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईस्टर से पहले यूरोप में 12 टन किटकैट चॉकलेट चोरी, कंपनी ने कहा- 'चोरों के बेहतरीन स्वाद की तारीफ़ करते हैं'

विश्वईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स को अल कायदा और हमास के साथ आतंकी ग्रुप के तौर पर लिस्ट करेगा ईयू

भारतभारत-ईयू व्यापार समझौता महत्वाकांक्षी युवाओं और आत्मनिर्भर भारत के लिए है: 'मदर ऑफ ऑल डील' पर बोले पीएम मोदी

भारतIndia-EU Trade Deal: भारत-ईयू के बीच सबसे बड़ा फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, जानें एक व्यापार समझौते की मुख्य बातें

भारतभारत-EU की 'मदर ऑफ ऑल डील' आज, रक्षा से लेकर श्रमिक गतिशीलता तक..., ऐतिहासिक होगा व्यापार समझौता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!