कैमरून में दर्दनाक हादसा, भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन में 42 लोगों की मौत

By भाषा | Published: October 30, 2019 09:28 AM2019-10-30T09:28:36+5:302019-10-30T09:28:36+5:30

कैमरूम रेडियो टेलीविजन (सीआरटीवी) में एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि कुल 42 शवों को शहर के अस्पताल ले जाया गया है।

At least 42 people killed in Cameroon landslide | कैमरून में दर्दनाक हादसा, भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन में 42 लोगों की मौत

कैमरून में दर्दनाक हादसा, भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन में 42 लोगों की मौत

Highlightsलगातार हो रही बारिश से पड़ोसी देश नाइजीरिया भी बुरी तरह प्रभावित है। कैमरून के राष्ट्रपति पॉल बिया ने घटना पर दुख प्रकट किया और मारे गए लोगों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। 

अफ्रीकी देश कैमरून के पश्चिमी शहर बाफोउसाम में लगातार बारिश के बाद हुए भूस्खलन में कम से कम 42 लोगों की मौत हो गई। एक स्थानीय अधिकारी ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर एएफपी से कहा,‘‘ लोगों की तलाश का काम जारी है। मृतक संख्या बढ़ने की आशंका है।’’

कैमरूम रेडियो टेलीविजन (सीआरटीवी) में एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि कुल 42 शवों को शहर के अस्पताल ले जाया गया है। इससे पहले मीडिया की रिपोर्ट में 30 लोगों के मारे जाने के बारे में जानकारी दी गई थी। वेस्ट रीजन के एक स्थनीय अधिकारी ने बताया कि जो मकान तबाह हुए हैं वे एक पहाड़ी के किनारे बने हुए थे। यह खतरे वाला क्षेत्र है।

बाफोउसाम वेस्ट रीजन की राजधानी है और यह स्थान देश की राजधानी से 300 किलोमीटर दूर है। यहां लगातार हो रही बारिश से पड़ोसी देश नाइजीरिया भी बुरी तरह प्रभावित है। कैमरून के राष्ट्रपति पॉल बिया ने घटना पर दुख प्रकट किया और मारे गए लोगों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। 

Web Title: At least 42 people killed in Cameroon landslide

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे