लाइव न्यूज़ :

ईरान की राजधानी तेहरान के एक मेडिकल क्लिनिक में जोरदार धमाका, 19 लोगों की मौत

By सुमित राय | Updated: July 1, 2020 06:26 IST

उत्तरी तेहरान के एक क्लिनिक में हुए एक शक्तिशाली विस्फोट में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई, जिसमें 15 महिलाएं शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देईरान के राजधानी तेहरान में एक मेडिकल क्लिनिक में विस्फोट में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई है।ग्निशमन विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि क्लिनिक के तहखाने में रखे गैस कनस्तरों में आग लगने के कारण विस्फोट हुआ।

ईरान के राजधानी तेहरान के उत्तरी इलाके में एक मेडिकल क्लिनिक में विस्फोट में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हुए हैं। ईरानी सरकारी चैनल की खबर के अनुसार ईरान की राजधानी में एक मेडिकल क्लिनिक में मंगलवार रात आग लग गई और फिर विस्फोट हुआ।

सरकारी चैनल ने बताया कि सीना अतहर के स्वास्थ्य केंद्र में विस्फोट से आसपास की इमारतों को नुकसान पहुंचा और रात के आकाश में गाढ़े काले धुएं का गुबार भर गया। घटना में 19 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें 15 महिलाएं शामिल हैं।

तेहरान की आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं ने एक बयान में कहा, "आग लगने के बाद 20:56 बजे (1626 जीएमटी) सीना अतहर क्लिनिक में विस्फोट हुआ था। इसके बाद चिकित्सा इकाइयों को तुरंत भेजा गया।"

तेहरान के अग्निशमन विभाग के प्रवक्ता जलाल मालेकी ने बताया कि विस्फोट के बाद लगी आग पर काबू पा लिया गया है और आग बुझा दी गई है। विस्फोट से पास की दो इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है।

मालेकी ने बताया कि क्लिनिक के तहखाने में रखे गैस कनस्तरों में आग लगने के कारण विस्फोट हुआ। विस्फोट के समय पीड़ितों में से कुछ ऑपरेशन रूम में ऊपरी मंजिलों में थे। कुछ मरीजो के ऑपरेशन किए जा रहे थे और कुछ उनके साथ आए लोग थे।

टॅग्स :ईरान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."