लाइव न्यूज़ :

दर्दनाक हादसाः कोलंबिया में भूस्खलन से 14 लोगों की मौत, 35 लोग घायल, बचाव दलों ने 60 से अधिक घरों को खाली कराया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 9, 2022 09:07 IST

अधिकारियों ने बताया कि परेरा नगर पालिका के रिसारल्डा में घातक भूस्खलन के बाद एक व्यक्ति के लापता होने की भी सूचना है।

Open in App
ठळक मुद्देभूस्खलन के कारण जो घर प्रभावित हुए हैं, उनमें से अधिकतर लकड़ी के बने थे बचाव दलों ने 60 से अधिक घरों को खाली कराया हैकोलंबिया के राष्ट्रपति इवान डुके ने मृतकों के परिजन के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं

बोगोटाः पश्चिमी कोलंबिया में एक शहर के एक रिहाइशी इलाके में भारी बारिश के कारण मंगलवार सुबह हुए भूस्खलन के कारण कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 35 अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि परेरा नगर पालिका के रिसारल्डा में घातक भूस्खलन के बाद एक व्यक्ति के लापता होने की भी सूचना है। कोलंबिया के राष्ट्रपति इवान डुके ने मृतकों के परिजन के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। 

परेरा के मेयर कार्लोस माया ने बताया कि भूस्खलन के कारण 14 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने सचेत किया कि इलाके में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। उन्होंने लोगों से इस जगह को खाली कर देने की अपील की, ताकि और लोग हताहत नहीं हों।

बता दें, भूस्खलन के कारण जो घर प्रभावित हुए हैं, उनमें से अधिकतर लकड़ी के बने थे। बचाव दलों ने 60 से अधिक घरों को खाली कराया है। इसके साथ ही ओटुन नदी के उफान पर होने के कारण इसके किनारे बसे दर्जनों घरों को खाली कराया गया है।

कोलंबिया में पहाड़ी इलाकों, लगातार भारी बारिश और घरों के खराब या अनौपचारिक निर्माण के कारण भूस्खलन आम है। देश की सबसे हालिया बड़ी भूस्खलन आपदा मोकोआ शहर में 2017 में हुई थी, तब 320 से अधिक लोग मारे गए थे।

टॅग्स :Colombiaहिंदी समाचारHindi Samachar
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वColombia Plane Crash: कोलंबिया में 125 लोगों को ले जा रहा सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, अब तक 48 लोगों को जिंदा बचाया?, वीडियो

भारतक्रांति की भाषा: भगत सिंह और हिंदी का अद्भुत संबंध

विश्वपूर्वी कांगोः 200 लोग मारे गए, कोल्टन खनन स्थल पर भूस्खलन के कारण कई खदानें ढहे, अब भी कीचड़ में फंसे कई, निकाला नहीं जा सका

विश्वColombia Plane Crash: लैंडिंग से पहले क्रैश हुआ विमान, कोलंबियाई सांसद समेत 15 की मौत

क्राइम अलर्टकिश्तवाड़ के हस्ती पुल इलाके में लैंडस्लाइड, 50-60 भेड़-बकरियों की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!