लाइव न्यूज़ :

असम में एनआरसी पर बोले विदेश मंत्री एस. जयशंकर- अवैध प्रवासियों की पहचान की प्रक्रिया भारत का आंतरिक मामला

By भाषा | Updated: August 20, 2019 16:14 IST

जयशंकर ने कहा कि असम में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) तैयार करने की प्रक्रिया भारत का आंतरिक मामला है । जयशंकर ने कहा कि लंबित तीस्ता जल समझौते के लिए भारत का रुख और प्रतिबद्धता पहले की तरह है।

Open in App
ठळक मुद्देमोमेन ने कहा कि वह बहुत उत्साहित हैं क्योंकि जयशंकर के साथ बहुत अच्छी बैठक हुई।बिना किसी मुद्दे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘हम कमोबेश सभी मुद्दों पर सहमत हुए।’’

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बांग्लादेश के अपने समकक्ष ए.के. अब्दुल मोमेन से मंगलवार को मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि असम में दस्तावेज तैयार करने और अवैध प्रवासियों की पहचान की प्रक्रिया भारत का आंतरिक मामला है। जयशंकरबांग्लादेश की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। विदेश मंत्री बनने के बाद जयशंकर की यह पहली बांग्लादेश यात्रा है।

द्विपक्षीय वार्ता के बाद मीडिया से बात करते हुए जयशंकर ने कहा कि बांग्लादेशी समकक्ष के साथ उनकी सार्थक बातचीत हुई। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘भारत अक्टूबर में नई दिल्ली में प्रधानमंत्री शेख हसीना की मेजबानी करने के लिए उत्सुक है।’’

‘बीडीन्यूज’ के मुताबिक, मोमेन के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में जयशंकर ने कहा कि असम में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) तैयार करने की प्रक्रिया भारत का आंतरिक मामला है । जयशंकर ने कहा कि लंबित तीस्ता जल समझौते के लिए भारत का रुख और प्रतिबद्धता पहले की तरह है।

मोमेन ने कहा कि वह बहुत उत्साहित हैं क्योंकि जयशंकर के साथ बहुत अच्छी बैठक हुई। बिना किसी मुद्दे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘हम कमोबेश सभी मुद्दों पर सहमत हुए।’’ इससे पहले, जयशंकर ने ‘बंगबंधु स्मारक संग्रहालय’ में बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर्रहमान को श्रद्धांजलि अर्पित की। जयशंकर प्रधानमंत्री शेख हसीना से भी उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात करेंगे। 

टॅग्स :बांग्लादेशजयशंकरमोदी सरकारअसमएनआरसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला