लाइव न्यूज़ :

आसियान के विशेष दूत ने म्यांमा का दौरा रद्द किया

By भाषा | Updated: October 15, 2021 10:04 IST

Open in App

बैंकॉक, 15 अक्टूबर (एपी) म्यांमा की अपदस्थ नेता आंग सान सू ची और अन्य नेताओं से मिलने की अनुमति नहीं दिए जाने के कारण दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों के संगठन (आसियान) द्वारा नियुक्त विशेष दूत ने इस सप्ताह देश का अपना दौरा अचानक रद्द कर दिया। म्यांमा की सैन्य सरकार ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

विशेष दूत का दौरा रद्द कर 10 देशों का संगठन आसियान म्यांमा को दूत के कार्यों में अड़चन डालने के कारण कड़े रुख का संदेश देना चाहता है। इससे पहले, मलेशिया ने भी प्रस्ताव दिया था कि म्यांमा के नेता मिन आंग लाइंग को इस महीने आसियान के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

दक्षिण एशियाई देशों के दो दूतों ने बताया कि आसियान के विदेश मंत्रियों की शुक्रवार रात डिजिटल बैठक में इस मुद्दे पर बातचीत होगी।

म्यांमा आसियान के विशेष दूत के तौर पर नामित ब्रूनेई के द्वितीय विदेश मंत्री इरिवान यूसुफ के इस सप्ताह होने वाले दौरे को मंजूरी देने पर सहमत था, लेकिन इच्छित व्यक्तियों से मुलाकात की मेजबानों द्वारा मंजूरी नहीं दिए जाने पर उन्होंने अपनी यात्रा रद्द कर दी।

म्यांमा के विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयान में यह नहीं बताया गया है कि यूसुफ किनसे मिलना चाहते थे लेकिन उन्होंने पिछले महीने कहा था कि वह सू ची से भेंट करना चाहेंगे। म्यांमा में सेना ने फरवरी में सू ची की निर्वाचित सरकार का तख्तापलट कर दिया था।

म्यांमा के सैन्य प्रवक्ता मेजर-जनरल जॉ मिन टुन ने पहले कहा था कि यूसुफ सू ची के खिलाफ आपराधिक आरोपों के कारण उनसे नहीं मिल सकते।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल