लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के साथ ही विषाणु के नये स्वरूप आ रहे हैं सामने

By भाषा | Updated: January 19, 2021 14:04 IST

Open in App

वाशिंगटन, 19 जनवरी (एपी) कोविड-19 के लिए जिम्मेदार वायरस के खिलाफ लड़ाई ने अब नया मोड़ ले लिया है जहां तेजी से इस वायरस के उत्परिवर्तन सामने आ रहे हैं। लोगों के टीकाकरण में समय लग रहा है उससे विषाणु के ऐसे स्वरूप के उत्पन्न होने की आशंका है जो मौजूदा परीक्षण के तरीकों में सामने ही नहीं आ पाएं और जिस पर वर्तमान इलाज और टीकों का भी असर न हो।

कोरोना वायरस के विविध स्वरूप सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि इसकी मुख्य वजह नये मामलों की उच्च दर है। हर नये संक्रमण में वायरस को अपना उत्परिवर्तन करने का अवसर मिलता है। इससे महामारी को नियंत्रित करने में हुई प्रगति के लाभ निष्फल होने का खतरा मंडराने लगता हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने शुक्रवार को नये स्वरूपों का पता लगाने के लिए प्रयास और भी तेज करने को कहा। अमेरिका के रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने कहा कि ब्रिटेन में सबसे पहले सामने आया विषाणु का नया स्वरूप मार्च तक अमेरिका में भी प्रकोप फैला सकता है।

सीडीसी ने कहा कि वायरस के नये स्वरूप से अधिक गंभीर बीमारी की आशंका तो नहीं होती लेकिन इसके आसानी से फैलने की वजह से अस्पताल में भर्ती होने वाले और जान गंवाने वाले संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ सकती है।

अमेरिका सरकार के शीर्ष संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ एंटनी फाउची ने रविवार को कहा, ‘‘हम इसे वाकई बहुत गंभीरता से ले रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?