लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370ः संयुक्त राष्ट्र ने भारत, पाक से संयम बरतने की अपील की,  ताकि हालात और अधिक नहीं बिगड़े

By भाषा | Updated: August 5, 2019 20:14 IST

संयुक्त राष्ट्र दोनों देशों से अधिकतम संयम बरतने की अपील करता है, ताकि हालात और अधिक नहीं बिगड़े।’’ यूएनएमओजीआईपी ने नियंत्रण रेखा और दोनों देशों के बीच स्थित ‘वर्किंग बाउंड्री’ पर संघर्ष विराम का उल्लंघन होता पाया है। साथ ही, उसने यह संघर्ष विराम उल्लंघनों के लिए जिम्मेदार घटनाक्रमों पर भी रिपोर्ट भी दी है।

Open in App
ठळक मुद्देदोनों पड़ोसी देशों के बीच अचानक बढ़े तनाव के मद्देनजर संयुक्त राष्ट्र ने यह अपील की है।यूएनएमओजीआईपी दोनों देशों के बीच 1972 में हस्ताक्षर किये गए शिमला समझौता के बाद अपनी प्रासंगिकता खो चुका है। 

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने भारत और पाकिस्तान से ‘‘अधिकतम संयम बरतने’’ की अपील की है। गुतारेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने यह जानकारी दी।

दोनों पड़ोसी देशों के बीच अचानक बढ़े तनाव के मद्देनजर संयुक्त राष्ट्र ने यह अपील की है। दुजारिक द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है, ‘‘भारत और पाकिस्तान के लिए संयुक्त राष्ट्र पर्यवेक्षक समूह (यूएनएमओजीआईपी) ने हाल के दिनों में नियंत्रण रेखा पर सैन्य गतिविधियों में वृद्धि दर्ज की है।

संयुक्त राष्ट्र दोनों देशों से अधिकतम संयम बरतने की अपील करता है, ताकि हालात और अधिक नहीं बिगड़े।’’ यूएनएमओजीआईपी ने नियंत्रण रेखा और दोनों देशों के बीच स्थित ‘वर्किंग बाउंड्री’ पर संघर्ष विराम का उल्लंघन होता पाया है। साथ ही, उसने यह संघर्ष विराम उल्लंघनों के लिए जिम्मेदार घटनाक्रमों पर भी रिपोर्ट भी दी है।

यूएनएमओजीआईपी को जनवरी 1949 में स्थापित किया गया था। हालांकि, भारत का यह कहना रहा है कि यूएनएमओजीआईपी दोनों देशों के बीच 1972 में हस्ताक्षर किये गए शिमला समझौता के बाद अपनी प्रासंगिकता खो चुका है। 

टॅग्स :संयुक्त राष्ट्रधारा ३७०इंडियापाकिस्ताननरेंद्र मोदीइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?