लाइव न्यूज़ :

फिलीपीन में प्रमुख विद्रोही कमांडर को सेना ने किया ढेर

By भाषा | Updated: November 1, 2021 17:32 IST

Open in App

मनीला, एक नवम्बर (एपी) फिलीपीन की सेना ने एशिया के सबसे लंबे समय तक चलने वाले विद्रोहों से जुड़े एक प्रमुख कमांडर को मार गिराया है। सेना ने जहां इसे देश के सुदूर दक्षिणी क्षेत्र में एक साहसिक छापेमारी अभियान बताया है, वहीं गुरिल्ला नेताओं ने इसे घात लगाकर किया गया हमला करार दिया है।

जॉर्ज मैडलोस कई दशक तक दक्षिणी फिलीपीन के पहाड़ी इलाकों में कम्युनिस्ट लड़ाकों का एक प्रमुख व्यक्ति और प्रवक्ता था।

रक्षा सचिव डेल्फ़िन लोरेंजाना ने सोमवार को कहा कि सरकारी बलों ने शनिवार को बुकिडनॅन प्रांत में मैडलोस को मार गिराया। उन्होंने लड़ाके की मौत को पहले से ही पस्त न्यू पीपुल्स आर्मी गुरिल्ला समूह के लिए एक बड़ा झटका बताया है।

क्षेत्रीय सैन्य कमांडर मेजर जनरल रोमियो ब्राउनर ने कहा कि ग्रामीणों ने सेना को लगभग 30 विद्रोहियों की मौजूदगी के बारे में सूचना दी थी, जो इम्पासुग-ओंग शहर के पास एक दूर-दराज गांव में निवासियों के साथ चर्चा कर रहे थे।

जमीनी हमले का आदेश देने से पहले, विद्रोही ठिकानों पर रॉकेट दागने के लिए लड़ाकू विमानों को तैनात किया गया था। सेना ने कहा कि उन्हें बारुदी सुरंगों द्वारा संरक्षित किया गया था।

ब्राउनर ने कहा कि एक घंटे से भी कम समय तक चली गोलीबारी के बाद, 72 वर्षीय मैडलोस और उसके चिकित्सा सहयोगी के शव, उनकी राइफल और गोला-बारूद बरामद किया गया है।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘जिन निर्दोष नागरिकों और उनके समुदायों को इसने कई दशकों तक आतंकित किया है, उन्हें न्याय मिला है।’’

हालांकि, गुरिल्लाओं ने समूह से जुड़ी एक वेबसाइट पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा है कि लंबे समय से बीमार मैडलोस विद्रोहियों के दल के ही एक चिकित्सक के साथ इलाज के लिए मोटरसाइकिल से जा रहा था, तभी सरकारी बलों ने उसे मार गिराया।

विद्रोहियों ने कहा कि मैडलोस और उनके साथी दोनों निहत्थे थे। उन्होंने दावा किया कि कोई सैन्य हवाई हमला या गोलीबारी नहीं हुई।

सैन्य कमांडरों ने मैडलोस और उसकी सेनाओं को सुरक्षा बलों के खिलाफ घातक हमलों के साथ-साथ खनन कंपनियों, अनानास और अन्य कृषि बागानों से धन ऐंठने का दोषी ठहराया है। गुरिल्ला धन वसूली को ’क्रांतिकारी कर’ कहते हैं।

मैडलोस एक छात्र कार्यकर्ता था, जिसने 1972 में तत्कालीन तानाशाह फर्डिनेंड मार्कोस द्वारा मार्शल लॉ घोषित किए जाने के बाद विश्वविद्यालय छोड़ दिया था और भूमिगत हो गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल