लाइव न्यूज़ :

अर्जेंटीना के राफेल ग्रॉसी IAEA के नए प्रमुख निर्वाचित, रोमानिया के राजनयिक कॉर्नेल फेरूटा को पछाड़ा

By भाषा | Updated: October 29, 2019 20:23 IST

आईएईए की पूर्व प्रमुख जापान की यूकिया अमानो की जुलाई में मौत के बाद यह चुनाव कराना पड़ा। आईएईए में अर्जेंटीना के राजदूत ग्रॉसी का निर्वाचन ऐसे महत्वपूर्ण समय में हुआ है जब ईरान 2015 के ऐतहासिक समझौते के तहत अपनी प्रतिबद्धताओं को धीरे-धीरे कम कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देअर्जेंटीना के राफेल ग्रॉसी को मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र परमाणु निगरानी संस्था (आईएईए) का प्रमुख निर्वाचित किया गया।ग्रॉसी ने रोमानिया के राजनयिक कॉर्नेल फेरूटा को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) का महानिदेशक बनने के लिये पराजित किया।

अर्जेंटीना के राफेल ग्रॉसी को मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र परमाणु निगरानी संस्था (आईएईए) का प्रमुख निर्वाचित किया गया। ग्रॉसी ने रोमानिया के राजनयिक कॉर्नेल फेरूटा को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) का महानिदेशक बनने के लिये पराजित किया।

आईएईए की पूर्व प्रमुख जापान की यूकिया अमानो की जुलाई में मौत के बाद यह चुनाव कराना पड़ा। आईएईए में अर्जेंटीना के राजदूत ग्रॉसी का निर्वाचन ऐसे महत्वपूर्ण समय में हुआ है जब ईरान 2015 के ऐतहासिक समझौते के तहत अपनी प्रतिबद्धताओं को धीरे-धीरे कम कर रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस समझौते से अपने देश को अलग कर लिया था। इसके बाद उन्होंने ईरान पर कई प्रतिबंध भी लगाए थे।

राजनयिक सूत्रों के मुताबिक, तीसरे दौर की मतगणना में आईएईए के 35 सदस्यीय संचालक मंडल के 24 सदस्यों के मत ग्रॉसी को मिले जबकि फेरूटा को 10 वोट मिले।

वियना में संयुक्त राष्ट्र में फ्रांसीसी राजदूत जेवियर स्टीकर ने ट्विटर पर कहा, ‘‘राफेल ग्रॉसी के संचालक मंडल के बहुमत का समर्थन हासिल कर लेने से आईएईए ने अपने महानिदेशक को निर्वाचित करने की दिशा में निर्णायक कदम उठाया है।’’

आईएईए जनरल कॉन्फ्रेंस के बोर्ड की पसंद को मंजूरी देने की उम्मीद है। ग्रॉसी किसी लातिन अमेरिकी देश से आईएईए का प्रमुख बनने वाले पहले व्यक्ति हैं। ऐसा समझा जाता है कि उन्हें अमेरिका का समर्थन हासिल है।

ग्रॉसी ने कहा है कि वह ‘‘बिना छुपे एजेंडे’ के ‘सबके लिये ईमानदार मध्यस्थ बनना चाहते हैं।’’ उन्होंने सितंबर में एक साक्षात्कार में कहा था, ‘‘ईरान के प्रति मेरा नजरिया बेहद दृढ़ लेकिन निष्पक्ष होगा।’’ वरिष्ठ राजनयिक ग्रॉसी 2013 में वियना में संयुक्त राष्ट्र के स्थायी प्रतिनिधि बने थे।

टॅग्स :संयुक्त राष्ट्रअमेरिकाडोनाल्ड ट्रंपईरान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल