लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में ब्रेक्जिट के बाद की नयी अंक आधारित वीजा प्रणाली के लिए आवेदन शुरू

By भाषा | Updated: December 1, 2020 17:02 IST

Open in App

लंदन, एक दिसंबर ब्रिटेन की ब्रेक्जिट के बाद की नयी वीजा और आव्रजन प्रणाली के लिए मंगलवार से आवेदन की अनुमति दे दी गयी। ब्रिटिश सरकार ने नयी प्रणाली को ‘सरल, प्रभावी और लचीला’ बताया है।

ब्रिटेन के गृह मंत्रालय ने कहा कि नये ‘स्किल्ड वर्कर वीजा’ के लिए आवेदक अब ब्रिटेन में एक जनवरी, 2021 से काम करने और रहने के लिए आवेदन कर सकते हैं। उसी समय से यूरोपीय संघ (ईयू) के प्रवासियों को भारत जैसे अन्य गैर-ईयू देशों की तर्ज पर लाने के लिए ब्रेक्जिट हस्तांतरण की अवधि समाप्त होगी।

नयी प्वाइंट या अंक आधारित आव्रजन प्रणाली के तहत उचित कौशल स्तर, अंग्रेजी के ज्ञान आदि के आधार पर रोजगार के लिए अंक दिये जाएंगे।

गृह मंत्री प्रीति पटेल ने कहा, ‘‘सरकार ने स्वतंत्र आवाजाही को समाप्त करने, हमारी सीमाओं का नियंत्रण वापस अपने हाथ में लेने और एक नयी अंक आधारित आव्रजन प्रणाली का वादा किया था। आज हमने अपने वादे को पूरा किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘‘सरल, प्रभावी और लचीली प्रणाली से नियोक्ता जरूरत के हिसाब से कुशल कार्मिकों की भर्ती कर सकते हैं, वहीं इससे नियोक्ताओं को ब्रिटेन के कर्मियों को प्रशिक्षित करने के लिए भी प्रोत्साहन मिलेगा। हम उन लोगों के लिए भी रास्ते खोल रहे हैं जिनमें असाधारण प्रतिभा है या जो इंजीनियरिंग, विज्ञान, तकनीक अथवा संस्कृति के क्षेत्र में असाधारण प्रदर्शन करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

ज़रा हटकेदंपति ने नवजात बेटे का नाम "विराट" रखा और कुछ इस तरह किया नामकरण समारोह, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?