लाइव न्यूज़ :

कैलिफोर्निया में‘मॉडर्ना’ टीके के एक लॉट के इस्तेमाल को रोकने की अपील

By भाषा | Updated: January 19, 2021 12:52 IST

Open in App

लॉस एंजिलिस (अमेरिका), 19 जनवरी (एपी) कैलिफोर्निया के राज्य महामारीविद ने राज्य में कोविड-19 के ‘मॉडर्ना’ टीके के एक लॉट के इस्तेमाल को रोकने की अपील की है।

कई लोगों को यह टीका लगाए जाने के बाद गंभीर ‘एलर्जी’ हो गई थी, जिसके बाद महामारीविदों ने इसके तीन लाख से अधिक टीकों के इस्तेमाल को फिलहाल रोकने की अपील की है।

डॉ. एरिका एस पैन ने रविवार को सुझाव दिया कि राज्य अधिकारियों, ‘मोर्डना’, ‘ यूएस सेंटर्ज फॉर डिजीज कंट्रोल’ और ‘फेडरल फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन’ की जांच पूरी होने तक प्रदाताओं को ‘मोर्डना’ टीके की लॉट संख्या ‘41एल20ए’ का इस्तेमाल रोक देना चाहिए।

पैन ने एक बयान में कहा, ‘‘ अत्यधिक सतर्कता और टीकों की सीमित आपूर्ति को देखते हुए, हम प्रदाताओं को अन्य मौजूद टीकों का इस्तेमाल करने का सुझाव देते हैं।’’

उन्होंने बताया कि तीन लाख 30 हजार से अधिक खुराकें पांच जनवरी से 12 जनवरी के बीच कैलिफोर्निया आईं और 287 प्रदाताओं को बांटी गईं।

पैन ने बताया कि टीका लगवाने वाले 10 से कम लोगों को 24 घंटे के भीतर डॉक्टर के पास जाना पड़ा। इन सभी एक ही सामुदायिक केन्द्र पर टीके लगे थे।

पैन ने इसकी कोई जानकारी नहीं दी कि कितने लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा और घटना किस इलाके की है।

‘केटीजीवी-टीवी’ की एक खबर के अनुसार सैन डिएगो के छह स्वास्थ्यकर्मियों को 14 जनवरी को टीका लगने के बाद ‘एलर्जी’ हो गई थी। इस केन्द्र को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था और अब वे अन्य टीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

‘सीडीसी’ को कहना है कि टीका लगवाने के बाद कुछ दिनों के लिए बुखार, ठंड लगना, सिर दर्द, सूजन या थकान आदि जैस लक्षण दिख सकते हैं, ‘‘ जो आपके शरीर के रोग प्रतिरक्षी बनाने के सामान्य लक्षण हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब