लाइव न्यूज़ :

इंस्टाग्राम पर आयी एंजेलिना जोली, अफगान लड़की का पत्र किया साझा

By भाषा | Updated: August 21, 2021 13:08 IST

Open in App

हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली अब इंस्टाग्राम पर आ गयी हैं और उन्होंने कहा कि वह अपने मूलभूत मौलिक अधिकारों के लिए लड़ रहे लोगों की आवाज पहुंचाने के लिए इस मंच का उपयोग करेंगी।जोली ने सोशल मीडिया मंच पर अपने पहले पोस्ट में अफगानिस्तान में एक अज्ञात किशोरी का पत्र साझा किया जिसे तालिबान के शासन के बाद मौजूदा परिस्थितियों में देश में रहने को लेकर डर है।ऑस्कर पुरस्कार विजेता अभिनेत्री (46) ने कहा, ‘‘अभी अफगानिस्तान के लोग सोशल मीडिया पर संवाद करने और अपने विचारों को अभिव्यक्त करने की क्षमता खो रहे हैं। इसलिए मैं उनकी कहानियां और दुनियाभर में उन लोगों की आवाज पहुंचाने के लिए इंस्टाग्राम पर आयी हूं जो अपने मूलभूत मानवाधिकारों के लिए लड़ रहे हैं।’’जोली ने याद किया कि वह न्यूयॉर्क में 11 सितंबर 2001 के आतंकी हमलों से दो हफ्ते पहले अफगानिस्तान सीमा पर थीं। जोली ने बताया कि उन्होंने अफगान शरणार्थियों से बात की थी जो 20 साल पहले तालिबान के डर से भाग गए थे।उन्होंने लिखा, ‘‘अफगान नागरिकों को डर के कारण फिर से विस्थापित होते और उनके देश में अनिश्चितता की स्थिति देखना दुखद है। इस नतीजे तक पहुंचने के लिए इतना वक्त और पैसा खर्च किया गया, इतना खून-खराबा हुआ और इतने लोगों की जान गयी। इस नाकामी को समझना मुश्किल है।’’जोली ने प्रत्यक्ष तौर पर विश्व नेताओं की आलोचना करते हुए कहा कि यह देखना भी बहुत दुखद है कि अफगानिस्तान के शरणार्थियों को ‘‘बोझ समझा’’ जा रहा है। हॉलीवुड अभिनेत्री ने लड़की के पूरे पत्र के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें बुर्का पहने हुए सात अफगान महिलाएं खड़ी दिखायी दे रही हैं। पत्र में लड़की ने तालिबान के शासन के बाद स्कूल जाने में अपनी परेशानियों की विस्तार से जानकारी दी है।इंस्टाग्राम पर आने के बाद जोली के पहले पोस्ट पर 13 लाख से अधिक लाइक आए हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 42 लाख फॉलोअर भी हो गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके5 बच्चों के पिता बने Armaan Malik, पायल ने दिया बेटे को जन्म, देखें वीडियो और तस्वीरें

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

विश्वकौन हैं एलेक्जेंड्रे सिंह? भारतीय मूल के फिल्म निर्माता ने अपनी शॉर्ट फिल्म ‘टू पीपल एक्सचेंजिंग सलाइवा’ के लिए जीता ऑस्कर

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!