असीरियन राजा की प्राचीन मिट्टी की तख्ती इराक वापस भेजी जा रही है

By भाषा | Updated: September 23, 2021 19:52 IST2021-09-23T19:52:11+5:302021-09-23T19:52:11+5:30

Ancient clay plate of Assyrian king being sent back to Iraq | असीरियन राजा की प्राचीन मिट्टी की तख्ती इराक वापस भेजी जा रही है

असीरियन राजा की प्राचीन मिट्टी की तख्ती इराक वापस भेजी जा रही है

वाशिंगटन, 23 सितंबर (एपी) दक्षिण - पश्चिम एशिया के एक प्राचीन राजा के पुस्तकालय के खंडहरों में खोजी गई 3,500 साल पुरानी मिट्टी की एक तख्ती, जिसे 30 साल पहले एक इराकी संग्रहालय से लूटा गया था, आखिरकार इराक वापस भेजी जा रही है।

1.7 मिलियन कीलाकार लिपि पाली मिट्टी की तख्ती 1853 में असीरियन राजा असुर बनिपाल के पुस्तकालय के मलबे में मिली थी।

अधिकारियों का मानना ​​​​है कि इसे 2003 में अमेरिका में अवैध रूप से लाया गया था, फिर हॉबी लॉबी को बेच दिया गया और अंततः देश की राजधानी में बाइबिल के उसके संग्रहालय में प्रदर्शन के लिए रख दिया गया था।

होमलैंड सिक्योरिटी इन्वेस्टिगेशन के साथ संघीय एजेंटों ने सितंबर 2019 में संग्रहालय से इस तख्ती, जिसे गिलगमेश ड्रीम टैबलेट के रूप में जाना जाता है, को जब्त कर लिया। कुछ महीनों बाद, ब्रुकलिन, न्यूयॉर्क में संघीय अभियोजकों ने एक सिविल अदालत की कार्यवाही शुरू की, जिसके परिणामस्वरूप यह प्रत्यावर्तन हुआ, जो बृहस्पतिवार दोपहर को स्मिथसोनियन नेशनल म्यूजियम ऑफ द अमेरिकन इंडियन में एक समारोह में होने वाला है जिसमें इराक के अधिकारी शामिल होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Ancient clay plate of Assyrian king being sent back to Iraq

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे