पेरू: देश में हिंसा और पूर्व राष्ट्रपति के इस्तीफे के बीच 2 मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, इस राजनीतिक उथल-पुथल से नई सरकार पर बढ़ा दबाव

By आजाद खान | Published: December 17, 2022 09:36 AM2022-12-17T09:36:55+5:302022-12-17T10:02:46+5:30

पेरू के शिक्षा मंत्री पेट्रीसिया कोरिया ने इस्तीफा देते हुए लिखा है, "आज सुबह मैंने पद से अपना इस्तीफा सौंप दिया। हमवतन लोगों की मौत का कोई औचित्य नहीं है। राज्य की हिंसा अनुपातहीन नहीं हो सकता है और मौत का कारण नहीं बन सकता है।"

Amid violence Peru 2 ministers resigned this political upheaval increased pressure new govt | पेरू: देश में हिंसा और पूर्व राष्ट्रपति के इस्तीफे के बीच 2 मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, इस राजनीतिक उथल-पुथल से नई सरकार पर बढ़ा दबाव

पेरू विरोध (छवि क्रेडिट: Twitter/@manolo_realengo)

Highlightsदेश में छिड़े हिंसा के बीच पेरू के दो मंत्रियों इस्तीफा दे दिया है। पेरू के शिक्षा मंत्री पेट्रीसिया कोरिया और संस्कृति मंत्री ने इस्तीफा दिया है। आपको बता दें कि इससे पहले यहां के पूर्व राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो की गिरफ्तारी हुई थी।

लीमा: पेरू में भड़की हिंसा के बाद वहां के दो मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। पेरू में यह हिंस तब भड़की है जब वहां के पूर्व राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो की गिरफ्तारी हुई है। ऐसे में खबरे ये भी आ रही है कि वहां के शिक्षा मंत्री पेट्रीसिया कोरिया और संस्कृति मंत्री जायर पेरेज ने भी इस्तीफा दे दिया है। 

आपको बता दें कि पूर्व राष्ट्रपति की गिरफ्तारी के बाद पेरू की नई सरकार में काफी राजनीतिक उथल-पुथल हो रहा है। ऐसे में इन दो मंत्रियों के इस्तीफे के बाद सरकार पर और भी दबाव बन गया है। 

पेरू के शिक्षा मंत्री ने ट्विटर पर दिया अपना इस्तीफा

देश में भड़की हिंसा के बीच पेरू के शिक्षा मंत्री पेट्रीसिया कोरिया ने अपना इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने ट्वीट कर इस्तीफा देते हुए कहा,  "आज सुबह मैंने पद से अपना इस्तीफा सौंप दिया। हमवतन लोगों की मौत का कोई औचित्य नहीं है। राज्य की हिंसा अनुपातहीन नहीं हो सकता है और मौत का कारण नहीं बन सकता है।" 

आपको बता दें कि पेरू के पूर्व राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो को 18 महीने के लिए जेल भेज दिया गया है और जब तक मुकदमे की सुनवाई होगी उन्हें हिरासत में रखा जाएगा। पूर्व राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो पर 
देश में विद्रोह भड़काने व साजिश रचने के आरोप है। ऐसे में उन्हें 08 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था। 

देश में लगा 30 दिनों का आपातकाल

गौरतलब है कि पेरू के पूर्व राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो की गिरफ्तारी और वहां के सुप्रीम कोर्ट द्वारा उन्हें जेल भेजने पर पूरे देश में विरोध-प्रदर्शन छिड़ गया है। ऐसे में पेड्रो कैस्टिलो के समर्थक भारी पैमाने पर विरोध प्रदर्शन कर रहे है। देश में भारी विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए नई राष्ट्रपति डिना बोलुआर्ते ने पूरे देश में 30 दिनों के लिए आपातकाल लगा दिया है। 

बताया जा रहा है कि पेड्रो कैस्टिलो के समर्थकों और पुलिस के बीच हुई झड़प में आठ लोगों की जान चली गई है और कई घायल भी हुए है। ऐसे में देश में आंशित के कारण पेरू को रोजाना 2.60 करोड़ डॉलर का नुकसान हो रहा है। 
 

Web Title: Amid violence Peru 2 ministers resigned this political upheaval increased pressure new govt

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे