अमेरिका की सबसे बुजुर्ग महिला की मौत, इन चीजों को बताया था लंबी उम्र का राज

By भाषा | Published: May 11, 2018 09:28 AM2018-05-11T09:28:18+5:302018-05-11T09:42:40+5:30

डेलफीन गिब्सन का जन्म 17 अगस्त 1903 को दक्षिणी कैरोलिना के रिजवे में हुआ था। गिब्सन ने साल 1958 में 55 साल की उम्र में टेलर गिब्सन से शादी की थी।

America's oldest woman Delphine Gibson dies at 114 years of age | अमेरिका की सबसे बुजुर्ग महिला की मौत, इन चीजों को बताया था लंबी उम्र का राज

America Oldest Woman Delphine Gibson died| अमेरिका की सबसे बुजुर्ग महिला की मौत

हंटिंगडन, 11 मईः अमेरिका के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति पेंसिल्वेनिया निवासी डेलफीन गिब्सन का 114 वर्ष की आयु में निधन हो गया। ‘रॉबर्ट डी हेल्थ फ्यूनरल होम’ ने बताया कि डेलफीन गिब्सन का बुधवार को निधन हो गया। वह देश की सबसे बुजुर्ग महिला भी थीं। उनका जन्म 17 अगस्त 1903 को दक्षिणी कैरोलिना के रिजवे में हुआ था। गिब्सन ने साल 1958 में 55 साल की उम्र में टेलर गिब्सन से शादी की थी।

यह भी पढ़ेंः दुनिया के सबसे उम्रदराज इंसान का निधन, सन् 1900 में हुआ था जन्म

अमेरिका के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति का खिताब मिलने पर एक इंटरव्यू में गिब्सन ने अपनी लंबी उम्र का राज बताया था। उन्होंने कहा कि अच्छा खाना, भगवान में विश्वास और चर्च उनकी लंबी जिंदगी का राज है। डेलफीन गिब्सन जब साल 2004 में 100 वर्ष की हुई थी तभी से हंटिंगडन नर्सिंग होम में रह रही थी।

यह भी पढ़ेंः- कौन थे ब्रिटेन में भारतीय तिरंगा फाड़ने वाले प्रदर्शनकारी? ब्रिटेन को जताना पड़ा खेद

इससे पहले 22 अप्रैल को दुनिया के सबसे बुजुर्ग इंसान का दक्षिणी जापान के एक अस्पताल में निधन हो गया। नबी नाम के इस शख्स की उम्र 117 साल थी। नबी का जन्म 4 अगस्त 1900 में जापान में हुआ था। बताया जाता है कि नबी की पांच पीढ़ियों में 160 से ज्यादा वंशज हैं। उनका शहर किकाई जापान के चार मुख्य द्वीपों के दक्षिणी भाग क्यूशू पर कागोशिमा प्रांत में स्थित है।

English summary :
America's oldest woman, Delphine Gibson dies at 114 years of age. She revels the secrets of long life is good food, faith in God and the church are the rule of their long life.


Web Title: America's oldest woman Delphine Gibson dies at 114 years of age

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे