लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी विश्वविद्यालय ने जैन अध्ययन के लिए पीठ की स्थापना की

By भाषा | Updated: November 24, 2020 10:37 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 24 नवंबर कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय ने तीन भारतीय-अमेरिकी दंपतियों की ओर से दस लाख डॉलर का दान मिलने के बाद विश्वविद्यालय में जैन अध्ययन की एक पीठ की स्थापना की है।

भगवान विमलनाथ एंडाउड चेयर इन जैन स्ट्डीज यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, सांता बारबरा में जैन धर्म पर स्नातक कार्यक्रम विकसित किए जाएंगे और पढ़ाए जाएंगे।

विश्वविद्यालय की ओर से बताया गया कि यहां जैन धर्म के सिद्धांत अहिंसा, अपरिग्रह और अनेकतावाद के बारे में अध्ययन कराया जाएगा तथा आधुनिक समाज में इनके क्रियान्वयन पर ध्यान दिया जाएगा।

वक्तव्य के मुताबिक डॉ. मीरा और डॉ. जसवंत मोदी ने वर्धमान चेरिटेबल फाउंडेशन के जरिए दान दिया। रीता और डॉ. नरेंद्र पारसन ने नरेंद्र एंड रीता पारसन फैमिली ट्रस्ट और रक्षा तथा हर्षद शाह ने शाह फैमिली फाउंडेशन के जरिए दान दिया।

तीनों दंपतियों ने एक संयुक्त वक्तव्य में कहा, ‘‘मानव जाति और सभी रूपों में जीवन की मदद करने तथा जलवायु परिवर्तन से निपटने का सबसे प्रभावी तरीका अहिंसा के सिद्धांत को बढ़ावा देना तथा सभी मतों के लोगों के प्रति सम्मान दिखाना है। जैन अध्ययन के लिए एक पीठ का समर्थन करना और उसकी स्थापना करना इस लक्ष्य की प्राप्ति का सबसे अच्छा तरीका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब