लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति ट्रंप और मुख्य प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन ने एक-दूसरे पर चुनावी रैली में जमकर साधा निशाना, अमेरिका को बर्बाद कर देगा

By भाषा | Updated: June 26, 2020 15:52 IST

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए चुनाव प्रचार प्रसार जारी है। चुनाव प्रसार के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तथा डेमोक्रेटिक पार्टी के उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन एक-दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तथा डेमोक्रेटिक पार्टी के उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन एक-दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं।ट्रंप ने विस्कॉन्सिन में फॉक्स न्यूज टाउन हॉल के दौरान एक सवाल के जवाब में आरोप लगाया।

वाशिंगटन: अमेरिका में कोरोना वायरस वैश्विक महामारी का प्रकोप बढ़ने के बावजूद राष्ट्रपति पद के चुनाव प्रचार अभियान ने गति पकड़ ली है और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तथा डेमोक्रेटिक पार्टी के उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन एक-दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं। ट्रंप ने बृहस्पतिवार को बाइडेन को ऐसा उम्मीदवार बताया जो अमेरिका को बर्बाद कर देगा।

ट्रंप ने विस्कॉन्सिन में फॉक्स न्यूज टाउन हॉल के दौरान एक सवाल के जवाब में आरोप लगाया, ‘‘वह (बाइडेन) ऐसे उम्मीदवार हैं जो इस देश को बर्बाद कर देंगे। और शायद खुद से ऐसा नहीं करें। उन्हें मुर्खों का एक छोटा कट्टरपंथी समूह चलाएगा जो हमारे देश को बर्बाद कर देगा और लोगों को यह समझना होगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘एक व्यक्ति (बाइडेन) है जो बात नहीं करता। कोई भी उन्हें नहीं सुनता है। जब भी वह बात करता है तो वह दो वाक्यों को एक साथ नहीं बोल सकता.... और वह आपका राष्ट्रपति होने जा रहा है क्योंकि कुछ लोग शायद मुझे पसंद नहीं करते।

’’ बाइडेन (77) तीन नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी के मौजूदा राष्ट्रपति ट्रंप (74) को चुनौती दे रहे हैं। ट्रंप चार साल के अपने दूसरे कार्यकाल के लिए चुनावी मैदान में हैं। वहीं पूर्व उपराष्ट्रपति बाइडेन विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। ताजा जनमत सर्वेक्षण के अनुसार बाइडेन ट्रंप पर आठ प्रतिशत अंकों से अधिक की बढ़त बनाए हुए हैं। ट्रंप ने कहा कि वह बाइडेन के साथ कई चर्चाओं में भाग लेना चाहते हैं। परंपरा के मुताबिक दोनो प्रतिद्वंद्वियों को तीन चर्चाओं में भाग लेना होता है।

वहीं पेन्सिलवेनिया में बाइडेन ने ट्रंप पर तीखा हमला बोला। बाइडेन ने कहा, ‘‘वह एक बच्चे की तरह हैं जो यह विश्वास नहीं कर सकता कि यह उसके साथ हुआ है। इस महामारी का प्रकोप वह नहीं झेल रहे बल्कि हम सभी झेल रहे हैं। उनका काम है कि वह इसके लिए कुछ करें।

’’ जो बाइडेन आगामी 20 अगस्त को विस्कांसिन के मिल्वॉकी शहर में डेमोक्रटिक पार्टी के सम्मेलन में औपचारिक तौर पर राष्ट्रपति चुनावों के उम्मीदवार के रुप में नामांकन स्वीकार करेंगे। कोरोना वायरस महामारी के खतरे को देखते हुए डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन कमेटी(डीएनसीसी) ने बुधवार को सम्मेलन के मिल्वॉकी से ऑनलाइन प्रसारण की घोषणा की ताकि सभी देशवासी इसे देख सकें। 

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका