लाइव न्यूज़ :

नियमों का पालन करने के लिए चीन को जवाबदेह ठहराएगा अमेरिका : बाइडन

By भाषा | Updated: March 26, 2021 09:42 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 26 मार्च अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने क्वाड देशों के नेताओं के साथ हुई हाल की बैठक का जिक्र करते हुए कहा कि उनका देश अपने साझेदारों और सहयोगियों के साथ मिलकर नियमों का पालन करने के लिए चीन को जवाबदेह ठहराने जा रहा है।

बाइडन ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया, भारत और जापान के नेताओं के साथ बैठक की थी।

उन्होंने कहा, ‘‘इस महीने की शुरुआत में जाहिर तौर पर चीन का ध्यान हम पर गया क्योंकि मैंने अपने सहयोगियों से मुलाकात की और क्योंकि ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान, अमेरिका क्षेत्र में चीन को जवाबदेह ठहराने जा रहे हैं।’’

व्हाइट हाउस के ईस्ट रूम में पहली बार अकेले किए गए संवाददाता सम्मेलन में बृहस्पतिवार को बाइडन ने कहा कि जल्द ही वह ‘‘भविष्य पर चर्चा’’ करने के लिए लोकतांत्रिक देशों के एक गठबंधन को वाशिंगटन आने का निमंत्रण देंगे। उन्होंने कहा, ‘‘हम यह स्पष्ट करने जा रहे हैं कि हम नियमों का पालन करने के लिए चीन को जवाबदेह ठहराएंगे चाहे ये नियम दक्षिण चीन सागर या उत्तर चीन सागर से जुड़े हो या ताइवान पर किए समझौते तथा अन्य चीजों से जुड़े हो।’’

इस संवाददाता सम्मेलन में दो विदेशी संवाददाता समेत विभिन्न मीडिया संगठनों के 30 पत्रकार शामिल हुए।

बाइडन ने एक सवाल के जवाब में कहा कि वह चीन से कड़ी प्रतिस्पर्धा की उम्मीद करते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘चीन का एक लक्ष्य है और मैं इसके लिए उनकी आलोचना नहीं करता लेकिन उनका लक्ष्य दुनिया का सबसे अग्रणी देश बनने, सबसे अमीर देश और दुनिया में सबसे शक्तिशाली देश बनने का है। मेरे नेतृत्व में ऐसा नहीं होगा क्योंकि अमेरिका और वृद्धि तथा विस्तार करता रहेगा।’’

अमेरिका का 46वां राष्ट्रपति बनने के बाद बाइडन ने चीन के अपने समकक्ष शी चिनफिंग से फोन पर बात की थी। उन्होंने फोन पर दो घंटे तक बातचीत की थी।

बाइडन ने कहा कि ओबामा प्रशासन के दौरान उपराष्ट्रपति के तौर पर उन्होंने शी के साथ घंटों बिताए थे।

उन्होंने कहा, ‘‘यह बहुत सीधी-सी बात है। वह लोकतांत्रिक नहीं है लेकिन वह बहुत होशियार शख्स हैं। वह पुतिन की तरह हैं, जो सोचते हैं कि निरंकुशता भविष्य की लहर है। इस जटिल विश्व में लोकतंत्र काम नहीं कर सकता।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब मैं निर्वाचित हुआ और उन्होंने मुझे बधाई दी तो चीनी विशेषज्ञों के साथ मुझे भी हैरानी हुई, हमने दो घंटों तक बातचीत की। हमने एक-दूसरे से कई चीजों पर स्पष्ट बात की। मैंने एक बार फिर उन्हें स्पष्ट किया कि हम टकराव नहीं चाहते हालांकि हम जानते हैं कि बहुत कड़ी स्पर्धा है।’’

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘हमने इस बात पर जोर दिया कि चीन अंतरराष्ट्रीय नियमों, न्यायपूर्ण प्रतिस्पर्धा, निष्पक्ष व्यापार के नियमों का पालन करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं