लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी बाइडन सरकार का बयान, भारत एक सच्चा मित्र, वैश्विक समुदाय की मदद के लिए कर रहा है दवा का उपयोग

By अनुराग आनंद | Updated: January 23, 2021 07:49 IST

चीन और पाकिस्तान से तनावपूर्ण रिश्ते के बीच अपने पड़ोसी देशों को भारत की वैक्सीन सप्लाई का मकसद मानवीय के साथ-साथ कूटनीतिक संबंधों को और मजबूत करना भी है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत ने भूटान को कोविशील्ड टीके की 150,000 खुराक और मालदीव को 100,000 खुराकें भेजी हैं।नेपाल, बांग्लादेश, भूटान और मालदीव को भारत ने अपनी ‘‘पड़ोसी पहले’’ नीति के तहत अनुदान सहायता के तौर पर कोविड-19 टीका भेजा है।

न्यूयार्क: अमेरिका के जो बाइडन प्रशासन ने दक्षिण एशिया के कई देशों को कोविड-19 टीके की आपूर्ति करने के लिए भारत की सराहना की है और भारत को ‘‘एक सच्चा दोस्त’’ बताया है जो वैश्विक समुदाय की मदद के लिए अपने फार्मास्युटिकल क्षेत्र का उपयोग कर रहा है।

अमेरिका के विदेश विभाग के दक्षिण एवं मध्य एशिया मामलों के ब्यूरो की ओर से ट्वीट किया गया, ‘‘हम वैश्विक स्वास्थ्य में भारत की भूमिका की सराहना करते हैं जिसने दक्षिण एशिया में कोविड-19 टीके की लाखों खुराक साझा की हैं।

भारत एक सच्चा मित्र है जो वैश्विक समुदाय की मदद कर रहा है-

भारत की ओर से टीके की मुफ्त खेप की आपूर्ति मालदीव, भूटान, बांग्लादेश और नेपाल के साथ शुरू हुई और यह दूसरों के लिए भी विस्तारित होगी। भारत एक सच्चा मित्र है जो वैश्विक समुदाय की मदद के लिए अपने फार्मास्युटिकल क्षेत्र का उपयोग कर रहा है।’’

नेपाल, बांग्लादेश, भूटान और मालदीव को भारत ने अपनी ‘‘पड़ोसी पहले’’ नीति के तहत अनुदान सहायता के तौर पर कोविड-19 टीका भेजा है। भारत कोरोना वायरस टीकाकरण का अभियान पहले ही बड़े पैमाने पर शुरू कर चुका है, जिसके तहत देश भर में दो टीके- कोविशील्ड और कोवैक्सीन अग्रिम मोर्चे पर लगे कर्मियों को दिये जा रहे हैं।

जानें किन देशों को भारत ने कितना वैक्सीन भेजी है-

भारत ने भूटान को कोविशील्ड टीके की 150,000 खुराक और मालदीव को 100,000 खुराकें भेजी हैं, जबकि बांग्लादेश को कोविड-19 टीकों की 20 लाख से अधिक खुराक और नेपाल को 10 लाख खुराक भेजी गई है। 

भारत ने कोरोना वायरस वैक्सीन गिफ्ट के तौर पर 6 पड़ोसी देशों को भेज दी है। आनेवाले दिनों में भी भारत घरेलू जरूरतों को ध्यान में रखते हुए साझीदार देशों को कोरोना वैक्सीन की आपूर्ति करता रहेगा। चीन और पाकिस्तान से तनावपूर्ण रिश्ते के बीच अपने पड़ोसी देशों को भारत की वैक्सीन सप्लाई का मकसद मानवीय के साथ-साथ कूटनीतिक संबंधों को और मजबूत करना भी है।

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :कोरोनावायरस वैक्सीनभारतनेपालबांग्लादेशअमेरिकाजो बाइडन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?