अमेरिका ने जसवंत सिंह के निधन पर जताया शोक, भारत के साथ साझेदारी में उनकी भूमिका को किया याद

By भाषा | Published: September 29, 2020 01:38 PM2020-09-29T13:38:15+5:302020-09-29T13:38:15+5:30

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के दक्षिण और मध्य एशिया ब्यूरो ने एक ट्वीट में कहा कि एक विशिष्ट कैबिनेट मंत्री, सांसद और सैनिक जसवंत सिंह को भारतीय गणराज्य के लिए उनकी सेवा और अमेरिका-भारत साझेदारी में उनके महत्त्वपूर्ण योगदान के लिए याद किया जाएगा।

America mourns Jaswant Singh's death, remembers his role in partnership with India | अमेरिका ने जसवंत सिंह के निधन पर जताया शोक, भारत के साथ साझेदारी में उनकी भूमिका को किया याद

जसवंत सिंह (फाइळ फोटो)

Highlightsअमेरिका ने कहा कि जसवंत सिंह के परिवार और उनके लोगों के प्रति हमारी गहरी संवेदना है। पूर्व अमेरिकी राजनयिक स्ट्रोब टालबोट ने कहा कि जसवंत सिंह को एक असाधारण और बुद्धिमान व्यक्ति थे।

वाशिंगटन: अमेरिका ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि भरत-अमेरिका साझेदारी को मजबूत करने के लिए उनके महत्त्वपूर्ण योगदान के लिए उन्हें याद किया जाएगा। भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के करीबी सहयोगी सिंह का 27 सितंबर को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

वह 82 वर्ष के थे। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के दक्षिण और मध्य एशिया ब्यूरो ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘एक विशिष्ट कैबिनेट मंत्री, सांसद और सैनिक जसवंत सिंह को भारतीय गणराज्य के लिए उनकी सेवा और अमेरिका-भारत साझेदारी में उनके महत्त्वपूर्ण योगदान के लिए याद किया जाएगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उनके परिवार और उनके लोगों के प्रति हमारी गहरी संवेदना है।’’ पूर्व अमेरिकी राजनयिक स्ट्रोब टालबोट ने सिंह को एक असाधारण और बुद्धिमान व्यक्ति बताया।

टालबोट ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘असाधारण व्यक्ति, अपने देश और दुनिया के लिए बुद्धिमान और सच्चे सेवक, बहादुर सिपाही, माननीय राजनेता, कुशल और प्रभावी राजनयिक, व्यापक क्षेत्र के लेखक, गर्व से भरे हुए, स्नेही और प्यारे पति और पिता और दोस्त।’’

टालबोट ने 1994 से 2001 तक अमेरिका के उप विदेश मंत्री के रूप में कार्य किया, जो 1998 के परमाणु परीक्षणों के बाद अमेरिका द्वारा भारत पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद अमेरिका की ओर से प्रमुख वार्ताकार थे।  

Web Title: America mourns Jaswant Singh's death, remembers his role in partnership with India

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे