अमेरिका: वॉशिंगटन में गोलीबारी, कई लोगों के हताहत होने की आशंका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 2, 2022 09:15 AM2022-08-02T09:15:25+5:302022-08-02T09:15:31+5:30

America mass shooting in Washington multiple people reported dead | अमेरिका: वॉशिंगटन में गोलीबारी, कई लोगों के हताहत होने की आशंका

अमेरिका: वॉशिंगटन में गोलीबारी, कई लोगों के हताहत होने की आशंका

वॉशिंगन: अमेरिका के वॉशिंगटन में सोमवार रात (स्थानीय समय के अनुसार) 'मास शूटिंग' की खबरें आई हैं। घटना पूर्वोत्तर वाशिंगटन में हुई जहां कई लोगों को गोली मारी गई है। यह जगह अमेरिकी संसद कैपिटल हिल से ज्यादा दूर नहीं है। फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है कि गोली लगने वालों की स्थिति कैसी है।

'द वाशिंगटन पोस्ट' ने डीसी अग्निशमन विभाग के एक प्रवक्ता वीटो मैगियोलो के हवाले से बताया कि एफ स्ट्रीट नॉर्थ ईस्ट के 1500 ब्लॉक में रात करीब 8:30 बजे गोलीबारी की सूचना मिली थी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हमले में एक शख्स की मौत की बात अभी तक सामने आई है।

मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग के एक ट्वीट के अनुसार कई लोगों के इससे हताहत होने की रिपोर्ट है। हालांकि पुलिस ने संख्या का खुलासा नहीं किया है। पीड़ितों में से किसी की पहचान नहीं की गई है और फिलहाल कोई संदिग्ध के बारे में भी जानकारी जारी नहीं की गई है। 

यहां तक ​​कि एक पुलिस प्रवक्ता अधिकारी सीन हिकमैन ने भी कहा है कि कई पीड़ित पाए गए हैं। द वाशिंगटन पोस्ट के अनुसार घटनास्थल पर मौजूद एक शख्स ने बताया कि उसने कम से कम 15 गोलियों की आवाज सुनी।

पुलिस विभाग ने भी 700 ब्लॉक न्यूटन प्लेस NW और 200 ब्लॉक ओगलथोरपे सेंट NE के चौराहे पर एक शूटिंग की जांच के बारे में भी ट्वीट किया है। यह अभी अज्ञात है कि हाल के दो ट्वीट प्रारंभिक शूटिंग से संबंधित हैं या नहीं। 

बता दें कि संयुक्त राज्य अमेरिका में बंदूक से होने वाली हिंसा की बढ़ती घटनाओं को लेकर राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा था कि बच्चों और परिवारों की सुरक्षा के लिए अमेरिका को हथियारों पर प्रतिबंध लगाने या उन्हें खरीदने के लिए उम्र 18 से बढ़ाकर 21 करने की जरूरत है।

Web Title: America mass shooting in Washington multiple people reported dead

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे