लाइव न्यूज़ :

भारत के ए-सैट के परीक्षण से फैल गया 250-275 टुकड़ों का मलबा, अमेरिका रख रहा नजर

By भाषा | Updated: March 30, 2019 11:23 IST

अमेरिकी रणनीतिक कमान के ज्वाइंट फोर्स स्पेस कम्पोनेंट कमांड (जेएएफएससीसी) ने कहा कि भारत ने जिस ए-सैट का परीक्षण बुधवार को किया था, उससे जुड़े मलबे के 250 टुकड़ों पर सक्रियता से नजर रखी जा रही है।

Open in App

वॉशिंगटन, 30 मार्चः पेंटागन ने शुक्रवार को कहा कि भारत द्वारा किए गए उपग्रह भेदी मिसाइल परीक्षण (ए-सैट) के बाद अमेरिका इस परीक्षण की वजह से पैदा हुए मलबे के 250-270 टुकड़ों पर नजर रख रहा है। उसने साथ ही कहा कि इससे अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) को खतरा नहीं है। अमेरिकी रणनीतिक कमान के ज्वाइंट फोर्स स्पेस कम्पोनेंट कमांड (जेएएफएससीसी) ने कहा कि भारत ने जिस ए-सैट का परीक्षण बुधवार को किया था, उससे जुड़े मलबे के 250 टुकड़ों पर सक्रियता से नजर रखी जा रही है।

पेंटागन ने कहा है कि इस घटना से जुड़े मलबों पर जेएफएससीसी सक्रियता से नजर रख रहा है और इस संबंध में उपग्रह मालिकों/संचालकों को सूचना दी जा रही है। जेएफएससीसी ने कहा कि वह मलबे के पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करने तक इन टुकड़ों पर नजर रखेगा। अमेरिकी वायु सेना अंतरिक्ष कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल डेविड डी थॉम्पसन ने कांग्रेस में एक सुनवाई के दौरान बृहस्पतिवार को कहा कि जेएफएससीसी और वायुसेना की 18 अंतरिक्ष नियंत्रण स्क्वार्डन मलबे के विभिन्न 270 टुकड़ों पर रख रही है।

सांसदों के एक प्रश्न के जवाब में थॉम्पसन ने कहा कि इस समय अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन को खतरा नहीं है। हावर्ड-स्मिथसोनियन सेंटर फॉर एस्ट्रोफिजिक्स के जोनाथन मैक्डावल ने कहा कि भारत ने चीन के मुकाबले कम गैर जिम्मेदाराना तरीके से परीक्षण किया है।

उन्होंने बताया, ‘‘ हमें अभी तक नहीं पता कि कितना मलबा है और कितनी ऊंचाई पर है। अमेरिका ने कहा कि वह 250 टुकड़ों पर नजर रखे हुई है लेकिन उसे इन टुकड़ों को सूचीबद्ध करने में कम से कम कुछ दिन तो लग जाएंगे।'' उन्होंने कहा कि जैसे ही इस बारे में पूरी सूची तैयार कर ली जाएगी तभी पता चलेगा कि स्थिति कितनी खराब है।

टॅग्स :डीआरडीओभारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठननासा
Open in App

संबंधित खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वNASA Internship Programs 2026: नासा का समर इंटर्नशिप इन दिन से शुरू, आप भी कर सकते हैं अप्लाई, जानें आवेदन की लास्ट डेट

विश्वसुनीता विलियम्स ने NASA से लिया रिटायरमेंट, 27 साल का शानदार करियर, इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर 9 महीने तक फंसी रहीं

भारतPSLV-C62 Mission: लॉन्च के बाद इसरो का रॉकेट कंट्रोल से बाहर, 16 अंतरिक्ष में खो गए सैटेलाइट

विश्व अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो