लाइव न्यूज़ :

फुटबॉल मैच देखने के लिए आंगन में आयोजित हुई थी पार्टी, फिर ताबड़तोड़ बरसने लगी गोलियां, 4 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: November 18, 2019 13:32 IST

पुलिस की ओर से बताया गया कि एक फुटबाल मैच देखने के लिए एक मकान के पीछे के आंगन में आयोजित एक पार्टी में कुछ हमलावर घुसे और उन्होंने भीड़ पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

Open in App
ठळक मुद्देकैलिफोर्निया के फ्रेस्नो में एक घर में बंदूकधारियों ने बरसाई गोली, 4 की मौतफुटबॉल मैच देखने के लिए एक मकान के पीछे के आंगन में आयोजित हुई थी पार्टी

कैलिफोर्निया के फ्रेस्नो में बंदूकधारियों ने एक पार्टी के दौरान गोलीबारी की और इस दौरान कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि यह ‘गोलीबारी बड़ी संख्या में लोगों की हत्या करने’ के लिए की गई। फ्रेस्नो पुलिस लेफ्टिनेंट बिल डूले ने बताया कि पार्टी में रविवार शाम करीब छह बजे गोलीबारी हुई।

डूले ने बताया कि एक फुटबॉल मैच देखने के लिए एक मकान के पीछे के आंगन में आयोजित एक पार्टी में कुछ हमलावर घुसे और उन्होंने भीड़ पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। डूले ने फ्रेस्नो बी और केएसईई/केजीपीई टीवी स्टेशनों को बताया कि कम से कम नौ लोगों को गोली लगी।

डूले ने कहा, ‘हमें इतना पता है कि मकान के पीछे के आंगन में परिवार के लोगों और मित्रों की एक पार्टी थी। हर कोई फुटबॉल देख रहा था, तभी अज्ञात संदिग्ध मकान में घुस आए, आंगन में आए और गोलीबारी की।’ ‘बी’ ने बताया कि पड़ोसियों ने सुरक्षा कारणों से अपनी पहचान गोपनीय रखे जाने की शर्त पर बताया कि उन्होंने कई गोलियां चलने की आवाज सुनी।

‘टीवी स्टेशनों’ ने बताया कि कुछ लोगों को नाजुक हालत में ‘कम्युनिटी रीजनल मेडिकल सेंटर’ लाया गया और कुछ की हालत गंभीर लेकिन स्थिर है। किसी भी संदिग्ध को हिरासत में नहीं लिया गया है। ‘बी’ ने बताया कि दक्षिणपूर्व फ्रेस्नो में रविवार को गोलीबारी की यह दूसरी घटना है। शहर के एक अन्य हिस्से में करीब 20 वर्ष के एक व्यक्ति की उसके घर पर रविवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने यह नहीं बताया है कि इन घटनाओं का आपस में संबंध है या नहीं।

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा