लाइव न्यूज़ :

1978 में एक एलियन को मारी गई थी गोली, पूर्व अमेरिकी अधिकारी का सनसनीखेज दावा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: September 23, 2020 07:28 IST

पृथ्वी से अलग अंतरिक्ष में क्या कही और भी जीवन है। इसे लेकर कई सारी बातें होती रही हैं। यूएफओ और एलियन से जुड़ी कई थ्योरी चर्चा में पिछले कई वर्षों में आती रही हैं। हालांकि, इसका ठोस प्रमाण अब भी नहीं मिला है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के रिटायर्ड मेजर जॉर्ज फिलिरजस नाम के अधिकारी ने किया सनसनीखेज दावापूर्व अमेरिकी अधिकारी के अनुसार 18 जनवरी 1978 को एक एलियन को गोली मारी गई थी

पृथ्वी के अतिरिक्त अंतरिक्ष में जीवन होने का आज तक कोई प्रमाण तो नहीं मिला है लेकिन एलियन के अस्तित्व की कल्पना हमेशा रोमांचित करती रही है। हाल ही में अमेरिका के एक पूर्व सेना अधिकारी ने दावा किया है कि 1978 में एक अमेरिकी मिलिट्री बेस के पास अंतरिक्ष से आए एलियन को मार गिराया गया था।

मेजर जॉर्ज फिलिरजस नाम के इस अधिकारी ने पत्रकार जॉन एल गुएरा नाम के पत्रकार को साक्षात्कार के दौरान बताया कि जब वे सीनियर अफसर थे, उस समय चार साल तक अक्सर एलियन की घटनाएं होती रहीं। 18 जनवरी 1978 को एक सीनियर सार्जेंट दौड़ते हुए आया। 

उसके चेहरे का रंग उड़ा हुआ था। उसने बताया कि मैग्वायर एयरफोर्स के रनवे के अंत में फोर्ट डिक्स पर एक एलियन को गोली मारी गई है। मैंने पूछा कि क्या वह एलियन किसी अन्य देश से आया है। सीनियर मेजर सार्जेंट ने कहा कि नहीं वह अंतरिक्ष से आया है।

पेंटागन ने टास्क फोर्स बनाई

पिछले माह पेंटागन ने एक टास्क फोर्स का गठन किया है जिसका मकसद यह पता करना है कि क्या यूएफओ जैसी कोई घटनाएं हुई थीं। इस सिलसिले में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्क एस्पर जापानी रक्षा मंत्री तारोकोनो से मिल चुके हैं। दोनों देश पूरे विश्व में ऐसी घटनाओं का पता लगाएंगे।

 

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा