लाइव न्यूज़ :

अल्बानिया में तबाही का मंजर, 50 से अधिक की मौत, मलबे के नीचे दबे शव, अपनों को ढूंढ रहा हर कोई

By भाषा | Updated: November 29, 2019 20:12 IST

प्रधानमंत्री ने भूकंप से हुए नुकसान के आंकड़े शुक्रवार को सामने रखते हुए यह जानकारी दी। अल्बानिया में मंगलवार तड़के आया 6.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप दशकों में आया सबसे घातक एवं विनाशकारी भूकंप था। सबसे अधिक नुकसान डुर्रेस बंदरगाह शहर के एड्रियाटिक तट के पास और थुमेन नगर में हुआ जहां सैकड़ों लोग भूकंप में ढहे अपार्टमेंटों और होटलों के नीच दब गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देबचाव दल को मलबे के नीचे से शव निकालते देख प्रियजन और पड़ोसियों के चेहरे पर दर्द झलक रहा था।शुक्रवार को बचाव प्रयासों को डुर्रेस के एक या दो अन्य स्थानों पर भी केंद्रित किया गया।

अल्बानिया में इस हफ्ते की शुरुआत में आए भयंकर भूकंप में 50 लोगों की मौत हो गई और 5,000 से अधिक लोग बेघर हो गए हैं।

प्रधानमंत्री ने भूकंप से हुए नुकसान के आंकड़े शुक्रवार को सामने रखते हुए यह जानकारी दी। अल्बानिया में मंगलवार तड़के आया 6.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप दशकों में आया सबसे घातक एवं विनाशकारी भूकंप था। सबसे अधिक नुकसान डुर्रेस बंदरगाह शहर के एड्रियाटिक तट के पास और थुमेन नगर में हुआ जहां सैकड़ों लोग भूकंप में ढहे अपार्टमेंटों और होटलों के नीच दब गए थे।

बचाव दल को मलबे के नीचे से शव निकालते देख प्रियजन और पड़ोसियों के चेहरे पर दर्द झलक रहा था। शुक्रवार को बचाव प्रयासों को डुर्रेस के एक या दो अन्य स्थानों पर भी केंद्रित किया गया। इनमें तट के करीब ढहे एक होटल वाला स्थान भी शामिल था। प्रधानमंत्री एदी रामा ने कहा, “50 लोगों की जान चली गई और 750 से अधिक घायल हुए।”

बचाव एवं राहत दलों ने 45 लोगों को मलबे के नीचे से जिंदा निकाला। बचाव कार्य में यूरोप भर के विशेषज्ञ, खोजी कुत्ते, कैमरे एवं अन्य उपकरणों की मदद ली गई। डुर्रेस और थुमेन में, करीब 2,000 लोगों को होटलों या अन्य इमारतों में ठहराया गया है। इन लोगों के घरों को नुकसान पहुंचने के कारण यहां लाया गया है या भूकंप के बाद महसूस किए गए कई झटकों ने उनके अपार्टमेंट को रहने के लिए असुरक्षित बना दिया है इसलिए।

रामा ने कहा कि राजधानी तिराना में दहशत में 3,480 लोग भाग कर शिविरों में गए। उनमें से कई अब रिसेप्शन केंद्रों और कई अपने रिश्तेदारों के घरों में रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि तिराना में कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन 70 इमारतों और 250 घरों को नुकसान पहुंचा है। रक्षा मंत्री ओल्टा जाका ने कहा कि क्षतिग्रस्त इमारतों को हुए नुकसान के आकलन के लिए विशेषज्ञों की टीम गठित की गई है। उन्होंने लोगों से भूकंप से प्रभावित किसी घर में नहीं रहने की अपील की। 

टॅग्स :संयुक्त राष्ट्रअमेरिकाभूकंप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल