लाइव न्यूज़ :

अल जजीरा : इजराइल ने संवाददाता को बलपूर्वक हिरासत में लिया

By भाषा | Updated: June 6, 2021 16:04 IST

Open in App

यरूशलम, छह जून (एपी) इजराइल की सीमा पुलिस ने अल जजीरा सैटेलाइट चैनल की एक वरिष्ठ संवाददाता को उस वक्त जबरन हिरासत में ले लिया, जब वह यरूशलम से रिपोर्टिंग कर रही थी। वह यहां फलस्तीनियों के एक धरने को कवर कर रही थीं।

शेख जर्राह में हिरासत में लेने के कई घंटे बाद शनिवार को गिवारा बुदेरी को रिहा कर दिया गया। अल जजीरा ने कहा कि पुलिस ने चैनल के कैमरामैन के उपकरणों को भी तोड़ डाला। अल जजीरा के यरूशलम ब्यूरो प्रमुख वालिद ओमरी ने कहा कि बुदेरी का हाथ टूट गया है और वह यरूशलम के हदासाह अस्पताल में भर्ती हैं।

ओमरी ने कहा कि बुदेरी नियमित रूप से शेख जर्राह से रिपोर्टिंग कर रही थीं। वह शनिवार को वहां फलस्तीनियों के एक धरने को कवर कर रही थीं। ओमरी ने बताया कि इजराइल की सीमा पुलिस ने उनसे पहचान पत्र मांगा और उन्होंने अपने चालक को फोन कर कार से पहचान पत्र लाने के लिए कहा।

ओमरी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने उन्हें इतना वक्त नहीं दिया और उन पर चिल्लाने लगे तथा उनसे धक्का-मुक्की की। अधिकारियों ने उन्हें हथकड़ी पहनाई और सीमा पुलिस की जीप में जबरन बैठा दिया। ओमरी ने कहा कि बुदेरी इजराइल सरकार के प्रेस कार्यालय से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। इजराइल की पुलिस ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला