लाइव न्यूज़ :

अमेरिका और यूरोप ने समझौते का उल्लंघन किया, ईरान यूरेनियम के संवर्धन को बढ़ाने को है तैयार

By भाषा | Updated: July 6, 2019 14:21 IST

ईरान ने यह ऐलान ऐसे समय में किया है जब उसने यूरोप को रविवार तक समझौते के लिए नई शर्तें प्रस्तुत करने को कहा है। शीर्ष नेता अली अकबर विलायती ने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘ अमेरिका ने प्रत्यक्ष और यूरोप ने अप्रत्यक्ष रूप से समझौते का उल्लंघन किया है।’’

Open in App
ठळक मुद्देशहर परमाणु रिएक्टर के लिए हमें पांच प्रतिशत तक बढ़ोतरी करने की जरूरत है और यह बिल्कुल शांतिपूर्ण लक्ष्य है।परमाणु समझौते के तहत ईरान यूरेनियम का संवर्धन 3.67 प्रतिशत से अधिक ना करने पर राजी हुआ था।

ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई के एक शीर्ष सहयोगी ने कहा कि इस्लामी गणराज्य 2015 परमाणु सौदे में निर्धारित सीमा से अधिक यूरोनियम संवर्धन करने को तैयार है।

ईरान ने यह ऐलान ऐसे समय में किया है जब उसने यूरोप को रविवार तक समझौते के लिए नई शर्तें प्रस्तुत करने को कहा है। शीर्ष नेता अली अकबर विलायती ने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘ अमेरिका ने प्रत्यक्ष और यूरोप ने अप्रत्यक्ष रूप से समझौते का उल्लंघन किया है।’’

यूरोपीय पक्षों ने अभी ईरान को अमेरिका प्रतिबंधों से बचने के तरीका नहीं सुझाया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने करीब एक साल पहले ईरान पर प्रतिबंध लगाए थे, जो विशेषतौर पर उसकी महत्वपूर्ण तेल बिक्री को निशाना बनाते हैं।

खामेनेइ की वेबसाइट पर मौजूद वीडियो में उन्होंने कहा कि हम उतनी ही तेजी से प्रतिक्रिया देंगे, जितना वे इसका उल्लंघन करेंगे । हम उतनी ही अपनी प्रतिबद्धताओं से पीछे हटेंगे, जितना वे हटेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘ अगर वे अपनी प्रतिबद्धताएं पूरी करते हैं, तो हम भी करेंगे।’’

परमाणु समझौते के तहत ईरान यूरेनियम का संवर्धन 3.67 प्रतिशत से अधिक ना करने पर राजी हुआ था। लेकिन विलायती ने यूरेनियम के संवर्धन को पांच प्रतिशत तक बढ़ाने की ओर संकेत देते हुए कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ईरान यूनेनियम का संवर्धन कितना बढ़ाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ बुशहर परमाणु रिएक्टर के लिए हमें पांच प्रतिशत तक बढ़ोतरी करने की जरूरत है और यह बिल्कुल शांतिपूर्ण लक्ष्य है।’’ ईरान का एकलौता परमाणु ऊर्जा संयंत्र बशहर अभी रूस द्वारा आयात किए गए ईंधन पर चल रहा है, जिस पर संयुक्त राष्ट्र की अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी नजर रखती है।

गौरतलब है कि ईरान ने जनवरी 2014 में परमाणु समझौते पर बातचीत के दौरान यूरोनियम का संवर्धन पांच प्रतिशत से अधिक करना बंद कर दिया था। 

टॅग्स :ईरानडोनाल्ड ट्रंपब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल