लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: दक्षिण अफ्रीका में मंत्री ने तोड़ा लॉकडाउन तो राष्ट्रपति हुए नाराज, 'स्पेशल लीव' पर भेजा, वेतन भी रोका गया

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 9, 2020 14:59 IST

दक्षिण अफ्रीका की दूरसंचार मंत्री स्टेला नडाबेनी अब्राहम्स (Stella Ndabeni-Abrahams) को राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा (Cyril Ramaphosa) ने कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण हुए लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर सजा सुनाई है।

Open in App
ठळक मुद्देदूरसंचार मंत्री स्टेला नडाबेनी अब्राहम्स ने मांगी अपनी गलती की माफी।देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी डेमोक्रेटिक एलायंस ने अब्राहम्स को उनके पद से मुक्त करने और उनके खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की है।

जोहानिसबर्ग: दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा (Cyril Ramaphosa) ने कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से देश में लागू हुए 21 दिनों के लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर देश की दूरसंचार मंत्री पर कार्रवाई की है। दरअसल, दक्षिण अफ्रीका की दूरसंचार मंत्री स्टेला नडाबेनी अब्राहम्स (Stella Ndabeni-Abrahams) को हाल ही में लॉकडाउन के बीच एक पूर्व अधिकारी के साथ लंच करते हुए पाया गया था।

सोशल मीडिया पर अब्राहम्स की तस्वीरें जबरदस्त तरीके से वायरल हुई थीं, जिसके बाद देशव्यापी लॉकडाउन के नियमों को तोड़ने के लिए उन्हें दो महीने की विशेष छुट्टी (Special leave) पर भेद दिया गया है। इसके साथ ही राष्ट्रपति ने उनके एक महीने के वेतन को काटने का आदेश दिया हैं।

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप की वजह से 27 मार्च से दक्षिण अफ्रीका को 21 दिनों के लिए लॉकडाउन किया गया है। सरकार ने सभी को घरों में रहने के सख्त आदेश दिए गए हैं।

ऐसे में दूरसंचार मंत्री का सरकार के नियम को तोड़ते हुए लंच करना जनता को पसंद नहीं आया और वो सोशल मीडिया पर स्टेला नडाबेनी अब्राहम्स की वायरल हुई तस्वीरों पर अपना गुस्सा जाहिर करने लगी। इस स्थिति को देखते हुए राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने अब्राहम्स को सजा देने का फैसला लिया। 

इस मामले में रामफोसा की प्रवक्ता खुसेला दिको (Khusela Diko) ने बताया कि राष्ट्रपति का साफ कहना है कि देश के कानून से ऊपर कोई भी नहीं है। ऐसे में अगर कोई मंत्री भी कानून का उल्लंघन करते हुए पाया जाएगा तो उसके खिलाफ भी सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, स्टेला नडाबेनी अब्राहम्स ने अपनी गलती के लिए एक वीडियो के जरिए सभी से माफी मांगी है। 

उन्होंने इस वीडियो के जरिए कहा कि मैं कोविड-19 (COVID-19) के प्रसार पर अंकुश लगाने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के नियमों को तोड़ने के लिए बड़े पैमाने पर समाज से माफी मांगती हूं। मुझे इस घटना पर खेद है। हालांकि, इस मामले को लेकर देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी डेमोक्रेटिक एलायंस का कुछ और ही कहना है। पार्टी का मानना है कि अब्राहम्स को उनके पद से मुक्त कर देना चाहिए और साथ में उनके खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज करना चाहिए।

टॅग्स :कोरोना वायरससाउथ अफ़्रीका
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2018 के सैंडपेपर कांड के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया टेस्ट के लिए करेगा साउथ अफ्रीका टूर, पूरा शेड्यूल देखें

ज़रा हटकेदक्षिण अफ्रीका से भारत आई मादा चीता गामिनी ने 3 शावकों को दिया जन्म, देश में कुल संख्या बढ़ कर 38, वीडियो

क्रिकेटSA Vs CAN: आखिरी ओवरों में छक्कों की बारिश, मिलर और स्टब्स ने कनाडा को किया बेहाल

क्रिकेटटी20 विश्व कप से पहले दक्षिण अफ्रीका को झटका, टोनी डी जोरजी और डोनोवन फरेरा बाहर, इन खिलाड़ी को मौका

विश्व71.65 प्रतिशत वोट हासिल करके 7वीं बार जीते युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी, संगीतकार से नेता बने बोबी वाइन को 24.72 प्रतिशत वोट मिले

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल