लाइव न्यूज़ :

दुबई में शख्स की मौत के बाद परिजनों को सौंप दी किसी ओर की डेड बॉडी

By भाषा | Updated: July 14, 2018 21:56 IST

यूनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी में केरल के एक व्यक्ति की अकाल मृत्य के बाद उनका शव परिवार को सौंपने के दौरान एक बड़ी भूल हो गई। दरअसल परिवार को किसी अन्य व्यक्ति का शव सौंप दिया गया, जिसकी मौत भी इसी दौरान हुई थी।

Open in App

दुबई, 14 जुलाई। यूनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी में केरल के एक व्यक्ति की अचानक मौत हो जाने के बाद उसका शव परिवार को सौंपने के दौरान एक बड़ी भूल हो गई। दरअसल परिवार को किसी अन्य व्यक्ति का शव सौंप दिया गया, जिसकी मौत भी इसी दौरान हुई थी।

निधीन ओथायोथ कोट्टारोन (29 साल) एक कंपनी की साइट पर सुपरवाइजर के रूप में रुवैस में नौकरी करते थे। उनकी मौत पिछले सप्ताह हुई थी। द खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबकि कोट्टारोन के परिवार को जब शव मिला तो उन्होंने पाया कि उनके पास किसी अन्य व्यक्ति का शव मिला।

यह शव तमिलनाडु के 39 वर्षीय व्यक्ति कमातची कृष्णन का था। शव एयर इंडिया के विमान से कल कालीकट पहुंचा था। कोट्टारोन के एक संबंधी को रिपोर्ट में यह कहते हुए उद्धृत किया गया है, ‘‘ कोट्टारोन के माता-पिता पिछले एक सप्ताह से शव की प्रतीक्षा कर रहे थे। जो कुछ हुआ, उससे वह अब भी स्तब्ध हैं।’’ 

रिपोर्ट में बताया गया है कि कोट्टारोन की मौत पांच जुलाई को हुई थी जबकि कृष्णन की मौत सात जुलाई को हुई थी। दोनों की मौत के पीछे की वजह का पता नहीं चल पाया है। एयर इंडिया के अधिकारी के मुताबिक सभी जरूरी प्रक्रिया पूरी की गई थी और सभी जरूरी दस्तावेज शव को भारत भेजने के दौरान पूरा किया गया था। 

भारतीय दूतावास के अधिकारी का कहना है कि वह परिवारों की मदद करने के लिए सभी संभव प्रयास कर रहे हैं। 

टॅग्स :सऊदी अरबकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

विश्वVideo: सऊदी और मिस्र के विदेश मंत्रियों का स्वागत करते समय पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार रेड कार्पेट पर गिरे धड़ाम

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल