लाइव न्यूज़ :

बाइडन-मैक्रों की बातचीत के बाद अमेरिका और फ्रांस के बीच मनमुटाव कम होता दिख रहा

By भाषा | Updated: September 23, 2021 09:54 IST

Open in App

पेरिस, 23 सितंबर (एपी) अमेरिका और फ्रांस के रिश्तों में दशकों में आई सबसे बड़ी दरार फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच फोन पर हुई बातचीत के बाद भरती दिखाई दे रही है।

बुधवार को फोन पर आधे घंटे तक हुई बातचीत को व्हाइट हाउस ने “मैत्रीपूर्ण” करार दिया है जिसमें दोनों नेताओं ने आगे की रणनीति पर बात करने के लिए अगले महीने मुलाकात करने पर सहमति जताई है। दोनों देशों के रिश्तों में उस वक्त कड़वाहट आ गई थी जब अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन ने पिछले हफ्ते नये हिंद-प्रशांत रक्षा सौदे की घोषणा की थी और फ्रांस ने इस पर आपत्ति जताई थी क्योंकि इसके कारण पनडुब्बी को लेकर उसका ऑस्ट्रेलिया के साथ अरबों का एक अनुबंध समाप्त हो गया था।

व्हाइट हाउस ने मैक्रों के साथ बातचीत की एक तस्वीर साझा कर संबंधों में सुधार होने की झलक दी।

सावधानीपूर्वक तैयार किए गए एक संयुक्त बयान में, दोनों देश की सरकारों ने कहा कि बाइडन और मैक्रों “ने विश्वास सुनिश्चित करने के लिए बेहतर स्थितियां बनाने के उद्देश्य से गहन परामर्श की प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है।”

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी इस प्रश्न को बार-बार नजरअंदाज करती रहीं कि बाइडन ने क्या इस पूरे प्रकरण में माफी मांगी? उन्होंने कहा कि बाइडन ने माना है कि, “ज्यादा विचार-विमर्श हो सकता है।”

उन्होंने कहा, “ राष्ट्रपति को उम्मीद है कि फ्रांस के साथ अमेरिका के लंबे, महत्वपूर्ण, स्थायी संबंधों में सामान्य स्थिति में लौटने के लिए यह एक कदम है।”

यह बातचीत उस गुस्से का शांत करती हुई मालूम होती है जो फ्रांस की तरफ से बाइडन प्रशासन को लेकर बार-बार जाहिर किया जा रहा था।

एक अभूतपूर्व कदम में, फ्रांस ने पिछले हफ्ते अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया से अपने राजदूतों को वापस बुला लिया था। फ्रांस ने कहा था कि सहयोगियों द्वारा ‘पीठ में छुरा घोंपे जाने’ के विरोध स्वरूप उसने ऐसा किया है। रक्षा समझौते के तहत, ऑस्ट्रेलिया डीजल-इलेक्ट्रिक फ्रांसीसी पनडुब्बियों को खरीदने संबंधी कई अरब डॉलर के करार को रद्द कर देगा और इसके बजाय अमेरिका के परमाणु-संचालित पोतों की खरीद करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

क्रिकेटKKR के लिए एक बड़ी राहत! NOC मिलने के बाद पथिराना टीम में शामिल होने के लिए तैयार

बॉलीवुड चुस्की'दम मारो दम' से 'चुरा लिया' तक: आशा ताई के सुरों का जादू, जिसने बदल दिया संगीत का अंदाज

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

विश्व अधिक खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'