लाइव न्यूज़ :

वीडियो: चीन द्वारा जीरो कोविड पॉलिसी को खत्म करने पर मामलों में आई भारी उछाल, जगह की कमी के कारण अस्पताल के फर्श पर ही मरीजों का हो रहा इलाज

By आजाद खान | Updated: December 21, 2022 13:58 IST

दावा यह भी किया जा रहा है कि कुछ डॉक्टर मरीजों का इलाज करते-करते काफी थक गए है। वे इतना थक गए है कि वे इलाज करते-करते मरीजों के पास ही सो जा रहे है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना से प्रभावित चीन के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यही नहीं दावा किया जा रहा है कि चीन के अस्पतालों में जगह की कमी है। इस कारण मरीजों का इलाज फर्श पर किया जा रहा है जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

बीजिंग: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें चीन के एक अस्पताल के एक रूम में कोरोना मरीजों की हालत दिखाई गई है। वीडियो में यह देखा गया है कि रूम में कई बेड़ लगे हुए है और उसके आस-पास चीनी नर्स और डॉक्टर्स मरीजों का इलाज करते हुए दिख रहे है। 

रूम की हालत इतनी खराब है कि वहां काफी शोरगुल हो रहा है और जगह न होने के कारण मरीजों को फर्श पर सुलाकर उनका इलाज किया जा रहा है। आपको बता दें कि हाल में ही चीन ने जीरो कोविड पॉलिसी को खत्म किया है जिसके बाद कोरोना के केस में अचानक भारी उछाल आया है और वहां पर केस बढ़े है। 

क्या दिखा वीडियो में 

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि एक चीनी अस्पताल के एक रूम में मरीज लेटे हुए है और उनका इलाज चल रहा है। रूम में लगे बेड के आस-पास कई नर्स भी दिखाई दे रही है जो पीपीई टिक पहने हुए मरीजों का इलाज कर रही है। वीडियो में चीनी डॉक्टरों को भी देखा गया है। 

वहीं वीडियो के अगले हिस्से में यह देखा गया है कि नर्स एक मरीज को फर्श पर लेटा कर उसका इलाज कर रहे है और उसे सीपीआर दे रहे है। यही नहीं वीडियो में कई और मरीजों को बी देखा गया है जो तकलीफ में आवाज निकालते हुए नजर आ रहे है। 

चीन में कोरोना का कहर

आपको बता दें कि जब से चीन ने जीरो कोविड पॉलिसी को खत्म किया है तब से कोरोना के केस में भारी उछाल आया है और लोग इससे काफी प्रभावित हुए है। चीन में कोरोना को लेकर यह दावा किया गया है कि अस्पतालों में मरीजों को भर्ती करने की जगह नहीं है। इसके साथ यह भी कहा जा रहा है कि मरीजों के अंतिम सस्ंकार के लिए लंबी-लंबी कतारें भी लग रही है। 

ऐसे में दावा यह भी किया जा रहा है कि वहां हालत इतनी खराब है कि मरीज वेंटिलेटर पर ही छटपटा रहे है। वहीं अगर बात करेंगे सोशल मीडिया की तो चीन के कुछ ऐसे वीडियो सामने आए है जहां पर इलाज करने वाले डॉक्टर थके-थके दिख रहे है। वीडियो में यह दावा किया जा रहा है कि वे इतने थके है कि वे मरीजों को देखते-देखते वहीं सो भी जा रहे है।  

टॅग्स :चीनCoronaकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल