लाइव न्यूज़ :

पेंटागन ने सुरक्षा समीक्षा के मद्देनजर सऊदी अरब के छात्रों का रोका प्रशिक्षण

By भाषा | Updated: December 11, 2019 11:42 IST

विमानन की पढ़ाई करने वाले सऊदी अरब के छात्र मोहम्मद सईद अलशमरानी (21) ने अमेरिका के फ्लोरिडा शहर में नौसेना के अड्डे में घुसकर गोलीबारी की थी, जिसमें अमेरिका के तीन नौसैनिकों की मौत हो गई और आठ अन्य लोग घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में वह भी मार गया था।

Open in App
ठळक मुद्देउप रक्षा मंत्री डेविड नॉरविस्ट ने समीक्षा को 10 दिन के भीतर पूरा करने का आदेश दिया है।पेंटागन अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा समीक्षा सऊदी सरकार के सहयोग से की जा रही है। 

पेंटागन ने सऊदी अरब के वायुसेना के एक अधिकारी द्वारा गत सप्ताह गोलीबारी करने की घटना के बाद सुरक्षा समीक्षा के मद्देनजर खाड़ी देश के सभी सैन्य छात्रों का प्रशिक्षण अस्थायी रूप से रोक दिया है। रक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अमेरिका में सऊदी अरब के सैन्य छात्रों की कक्षाएं चालू रहेंगी लेकिन सुरक्षा समीक्षा के लिए उनका संचालनात्मक प्रशिक्षण रोक दिया गया है।

गौरतलब है कि विमानन का कोर्स करने वाले सऊदी अरब के छात्र मोहम्मद सईद अलशमरानी (21) ने अमेरिका के फ्लोरिडा शहर में नौसेना के अड्डे में घुसकर गोलीबारी की थी, जिसमें अमेरिका के तीन नौसैनिकों की मौत हो गई और आठ अन्य लोग घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में वह भी मार गया था।

उप रक्षा मंत्री डेविड नॉरविस्ट ने समीक्षा को 10 दिन के भीतर पूरा करने का आदेश दिया है। परिचालन प्रशिक्षण का निलंबन अमेरिका में प्रशिक्षण ले रहे सऊदी अरब के सभी सदस्यों पर लागू होता है। पेंटागन अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा समीक्षा सऊदी सरकार के सहयोग से की जा रही है। 

टॅग्स :सऊदी अरबअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट