लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान के मुख्य शांति दूत ने कहा, अमेरिकी सैनिकों की वापसी का फैसला जल्दी लिया गया

By भाषा | Updated: November 21, 2020 20:39 IST

Open in App

अंकारा, 21 नवंबर (एपी) अफगानिस्तान के मुख्य शांतिदूत अब्दुल्ला अब्दुल्ला ने शनिवार को कहा कि अफगानिस्तान से सैनिकों की वापसी का अमेरिका का फैसला काफी जल्दी ले लिया गया, क्योंकि यह देश अब भी जारी संघर्ष के बीच शांति और सुरक्षा हासिल करने के लिये जूझ रहा है।

अब्दुल्ला ने एक साक्षात्कार में उन खबरों को भी बेहद “स्तब्ध” करने वाला करार दिया कि ऑस्ट्रेलियाई सैनिकों के कथित तौर पर 39 अफगान कैदियों की गैरकानूनी तरीके से हत्या करने के साक्ष्य सामने आए हैं।

उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों के दोषियों को कानून के दायरे में लाने के फैसले का भी स्वागत किया है।

अब्दुल्ला ने अंकारा में अफगान सरकार और तालिबान के बीच कतर में चल रही बातचीत में तुर्की का समर्थन मांगा। बातचीत के जरिये दशकों से चले आ रहे गृहयुद्ध को खत्म करने के लिये प्रयास किये जा रहे हैं, हालांकि इस बातचीत में फिलहाल ज्यादा प्रगति नहीं हुई है।

अमेरिका के अफगानिस्तान से अपने सैनिकों की संख्या इस हफ्ते 4500 से घटाकर 2500 करने के फैसले पर अब्दुल्ला ने कहा, “यह अमेरिकी प्रशासन का फैसला है और हम इसका सम्मान करते हैं।”

उन्होंने कहा, “हमारी प्राथमिकता थी कि यह तब होना चाहिए था जब स्थिति में सुधार होता।”

कार्यवाहक अमेरिकी रक्षा मंत्री क्रिस्टोफर मिलर ने घोषणा की थी कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी बलों को वापस घर लाने के संकल्प के तहत अमेरिका जनवरी के मध्य तक इराक और अफगानिस्तान में अपने सैनिकों की संख्या में कटौती करेगा।

अफगान अधिकारियों ने चिंता व्यक्त की कि अमेरिकी सैनिकों की तेजी से वापसी के कारण बातचीत में तालिबान का पक्ष मजबूत हो सकता है, जबकि आतंकवादी सरकारी बलों के खिलाफ पूरी तरह से विद्रोही कार्रवाई का संचालन कर रहे हैं।

अब्दुल्ला ने कहा, “ऐसा नहीं है कि चीजें वैसी ही होंगी जैसा हम चाहेंगे।” वह इस तथ्य का स्वागत करते हैं कि 2500 अमेरिकी सैनिक और नाटो बल भी मौजूद रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल, लोग परेशान और हताश?, नागरिकों ने कहा-डोनाल्ड ट्रंप दोषी, हम मुकाबला करेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील