अफगानिस्तान सरकार 100 और कैदियों को रिहा करेगी, तालिबान ने कहा- स्वीकार नहीं
By भाषा | Updated: April 9, 2020 21:25 IST2020-04-09T21:25:53+5:302020-04-09T21:25:53+5:30
अफगानिस्तान और तालिबान में शांति वार्ता हुआ था। अमेरिका ने मध्यस्यता की थी। लेकिन बाद में तालिबान ने शांति वार्ता से पीछे हट गया। इस बीच अफगानिस्तान सरकार ने लगभग 200 कैदियों को छोड़ने का फैसला किया है।

कैदियों को रिहा करने का यह कदम उस वक्त उठाया गया है जब गनी एक राजनीतिक संकट का सामना कर रहे हैं। (file photo)
काबुलः अफगानिस्तान सरकार ने कहा है कि वह बृहस्पतिवार को 100 और तालिबान कैदियों को रिहा करेगी। इस बीच, एक दूसरे के कैदियों या बंधकों को रिहा करने के विषय पर वार्ता से तालिबान अलग हो गया है और उसने काबुल द्वारा कैदियों को चरणबद्ध तरीके से रिहा करने के कदम को अस्वीकार्य करार दिया है।
राष्ट्रपति अशरफ गनी के प्रशासन ने बुधवार को 100 तालिबानी कैदियों को रिहा किया, जिन्होंने लड़ाई के मैदान में कभी नहीं लौटने का संकल्प लिया है। अधिकारियों ने कहा कि इतनी ही संख्या में तालिबान कैदियों को बृहस्पतिवार को भी रिहा किया जाएगा।
कैदियों को रिहा करने का यह कदम उस वक्त उठाया गया है जब गनी एक राजनीतिक संकट का सामना कर रहे हैं। वहीं, अमेरिका लड़खड़ा कर चल रही शांति प्रक्रिया और अफगानिस्तान में कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप को लेकर गुस्से में है।
अफगानिस्तान में अधिकारियों को डर है कि यह महामारी देश की जेलों में भी फैल सकती है। राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद कार्यालय के प्रवक्ता जावेद फैसल ने ट्विटर पर कहा कि काबुल आज 100 और तालिबान कैदियों को रिहा करेगा और यह उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर निर्भर करेगा। तालिबान प्रवक्ता जबीउल्ला मुजाहिद ने एएफपी से कहा कि यह कदम अपर्याप्त और अस्वीकार्य है।