लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान सरकार का प्रतिनिधिमंडल दोहा जाएगा, भारत के राजदूत भी हस्ताक्षर समारोह में होंगे शामिल

By भाषा | Updated: February 28, 2020 05:56 IST

काबुल सरकार के प्रतिनिधि स्पष्ट रूप से शनिवार के हस्ताक्षर समारोह से अनुपस्थित रहेंगे, इसमें 30 देशों के मौजूद होने की संभावना है।

Open in App
ठळक मुद्देइस समझौते के बाद अफगानिस्तान से हजारों अमेरिकी सैनिक बाहर निकलेंगे ऐसा पहली बार होगा जब भारत तालिबान से जुड़े किसी भी कार्यक्रम में आधिकारिक तौर पर हिस्सा लेगा। 

अफगान सरकार का एक प्रतिनिधिमंडल तालिबान से ‘शुरुआती संपर्क’ के लिए दोहा जा रहा है। अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों के बाहर निकलने को लेकर एक ऐतिहासिक समझौते पर दोहा में हस्ताक्षर से पहले एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। इस समझौते के बाद अफगानिस्तान से हजारों अमेरिकी सैनिक बाहर निकलेंगे और इसके बदले तालिबान से कई रक्षा प्रतिबद्धताओं और काबुल सरकार से बातचीत करने का संकल्प लिया जाएगा।

काबुल सरकार के प्रतिनिधि स्पष्ट रूप से शनिवार के हस्ताक्षर समारोह से अनुपस्थित रहेंगे, इसमें 30 देशों के मौजूद होने की संभावना है। लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जाविद फैसल ने कहा कि ‘‘ तालिबान और हमारे अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों’ के आग्रह के बाद आतंकवादियों से बात करने के लिए सरकार छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल दोहा भेजेगी।

हालांकि उन्होंने कहा कि यह प्रतिनिधिमंडल ‘ वार्ता टीम का हिस्सा नहीं है और तालिबान से किसी तरह की वार्ता’ नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि यह टीम हस्ताक्षर समारोह में हिस्सा नहीं लेगी। इस हस्ताक्षर समारोह में कतर में भारत के राजदूत भी हिस्सा लेंगे।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भारत को कतर सरकार ने इस समारोह में आमंत्रित किया है। भारत के राजदूत पी कुमारन इसमें हिस्सा लेंगे। ऐसा पहली बार होगा जब भारत तालिबान से जुड़े किसी भी कार्यक्रम में आधिकारिक तौर पर हिस्सा लेगा। 

टॅग्स :अफगानिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा