लाइव न्यूज़ :

अफगान अधिकारी : पोलियो अभियान में काम कर रही तीन महिलाओं की हत्या

By भाषा | Updated: March 30, 2021 16:49 IST

Open in App

(रहीम फैज)

काबुल, 30 मार्च (एपी) अफगानिस्तान में पोलियो उन्मूलन के लिये शुरू किये गए नए अभियान के एक दिन बाद ही पूर्वी अफगानिस्तान में पोलियो रोधी टीकाकरण अभियान में काम कर रही तीन महिलाओं को मंगलवार को हमलावरों ने मार डाला। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नांगरहर प्रांत में पुलिस के प्रवक्ता फरद खान ने बताया कि प्रांतीय राजधानी जलालाबाद में दो अलग-अलग घटनाओं में इन महिलाओं की हत्या की गई। उन्होंने कहा कि पुलिस जिला संख्या-7 में दो महिलाओं की गोली मारकर हत्या की गई जबकि तीसरी महिला की हत्या जिला संख्या-4 में की गई।

गवर्नर कार्यालय के एक अधिकारी के मुताबिक, स्थानीय मीडिया की खबरों में बताया गया है कि मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मीडिया से बात करने के लिये अधिकृत नहीं होने की वजह से अधिकारी ने अपना नाम जाहिर नहीं किया।

इस हमले की किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन पूर्वी अफगानिस्तान में इस्लामिक स्टेट समूह द्वारा हमलों में हाल में तेजी देखी गई है। आईएस आतंकियों ने शियाओं के खिलाफ युद्ध की घोषणा कर रखी है और देश में अल्पसंख्यक हजारा समुदाय के लोगों को अक्सर निशाना बनाते रहते हैं।

सरकार ने सोमवार को देश भर में पोलियो उन्मूलन के लिये एक और दौर के अभियान की शुरुआत की थी जिसके तहत पांच साल से कम उम्र के 96 लाख बच्चों को पोलियो की दवा दी जानी थी। पिछले साल पोलियो के 54 नए मामले सामने आने के बाद यह अभियान शुरू किया गया था। पोलियो के 2020 में सामने आए नए मामले 2001 में तालिबान सरकार के खत्म होने के बाद से सबसे ज्यादा हैं।

संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक अफगानिस्तान और उसका पड़ोसी पाकिस्तान दो ऐसे देश हैं जहां पोलियो अब भी बना हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?