लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान से वार्ता करने के लिए अफगान नेता इस्लामाबाद पहुंचे

By भाषा | Updated: August 15, 2021 22:43 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 15 अगस्त तालिबान द्वारा अफगानिस्तान की राजधानी पर कब्जा करने और राष्ट्रपति अशरफ गनी के देश छोड़ कर जाने के बीच कई वरिष्ठ अफगान नेता अपने देश के भविष्य पर एक बैठक में भाग लेने के लिए रविवार को पाकिस्तान पहुंचे।

अफगानिस्तान के लिए पाकिस्तान के प्रतिनिधि, राजदूत मुहम्मद सादिक ने ट्वीट किया कि उन्होंने इस्लामाबाद हवाई अड्डे पर अफगान प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया।

उन्होंने कहा, “उच्च स्तरीय अफगान राजनीतिक प्रतिनिधिमंडल का अभी-अभी स्वागत किया।” सादिक ने कहा कि स्पीकर उलूसी जिरगा मीर रहमानी पूर्व मंत्री सलाहुद्दीन रब्बानी, पूर्व उप राष्ट्रपति मोहम्मद यूनुस कानूनी, वरिष्ठ नेता अहमद जिया मसूद, अहमद वली मसूद, अब्दुल लतीफ पेडरम, खालिद नूर और उस्ताद मोहम्मद मोहकीक प्रतिनिधिमंडल में शामिल हैं।

उन्होंने कहा, “इस यात्रा के दौरान आपसी हित के मामलों पर चर्चा की जाएगी।” इस समूह में वे लोग शामिल हैं जो 2001 में तालिबान के सत्ता से हटने के बाद विभिन्न सरकारों में रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेदंपति ने नवजात बेटे का नाम "विराट" रखा और कुछ इस तरह किया नामकरण समारोह, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?