लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में लड़कियों की शिक्षा पर प्रतिबंध के खिलाफ अमेरिका में प्रदर्शन, अफगानिस्तानी अमेरिकियों ने की ये बात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 3, 2023 09:30 IST

अफगान सोसायटी’ के अध्यक्ष नासिर खान ने तालिबान सरकार से देश में लड़कियों की शिक्षा पर लगाए गए प्रतिबंध को वापस लेने को कहा। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तानी लड़कियों को उनका अधिकार मिलना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देड़कियों की शिक्षा पर प्रतिबंध के विरोध में बड़ी संख्या में अफगानिस्तानी अमेरिकियों ने प्रदर्शन कियाहम यहां लड़कियों की शिक्षा के अधिकार के लिए आवाज उठाने के लिए आए हैंः अफगान कल्चरल सोसायटीप्रदर्शन कर रहे अफगानिस्तान अमेरिकी हिकमत सोरोश ने कहा कि तालिबान ने लड़कियों को शिक्षा से दूर रखने के लिए लगातार कई कदम उठाए हैं।

 वाशिंगटनः अफगानिस्तान की तालिबान सरकार की ओर से हाल में लड़कियों की शिक्षा पर प्रतिबंध लगाने के फैसले के विरोध में बड़ी संख्या में अफगानिस्तानी अमेरिकियों ने प्रदर्शन किया और तालिबान सरकार कि इस कट्टर नीति के खिलाफ लड़ने का संकल्प किया।

‘अफगान कल्चरल सोसायटी’ की प्रतिनिधि कैलिफोर्निया की रेयान यासीनी ने रविवार को व्हाइट हाउस के सामने कहा, ‘‘हम यहां लड़कियों की शिक्षा के अधिकार के लिए आवाज उठाने के लिए आए हैं।’’ यासीनी के साथ बड़ी संख्या में अफगानिस्तानी अमेरिकी मौजूद थे।

उन्होंने कहा , ‘‘ जब से तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा किया है तब से लड़कियों के पास पढ़ने का अधिकार नहीं है। हम यहां यह सुनिश्चित करने आए हैं कि ऐसा नहीं हो।’’ ‘अफगान सोसायटी’ के अध्यक्ष नासिर खान ने तालिबान सरकार से देश में लड़कियों की शिक्षा पर लगाए गए प्रतिबंध को वापस लेने को कहा। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तानी लड़कियों को उनका अधिकार मिलना चाहिए।

प्रदर्शन कर रहे अफगानिस्तान अमेरिकी हिकमत सोरोश ने कहा कि तालिबान ने लड़कियों को शिक्षा से दूर रखने के लिए लगातार कई कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ पूरी दुनिया देख रही है। संयुक्त राष्ट्र देख रहा है।’’ 

टॅग्स :अमेरिकाAfghan Taliban
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."